LATEST NEWS

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

कटिहार में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लाख की नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कटिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दवा दुकान के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली गोली बरामद किया है। वहीं मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है....

कटिहार में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लाख की नश
कटिहार में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : श्याम

Katihar : जिले की नगर थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटेल चौक स्थित 'शिव शक्ति फार्मा' में छापेमारी की है। डीएसपी विशाल आनंद के नेतृत्व में पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दुकान और उसके गोदाम में दबिश दी। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

भागने की कोशिश कर रहा आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार 

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखते ही दुकान में मौजूद एक व्यक्ति ने मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे तुरंत दबोच लिया। हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में उसकी पहचान संजय कुमार सिन्हा के रूप में हुई है, जो इस दुकान और गोदाम से अवैध दवाओं का नेटवर्क चला रहा था।

357 बोतल कफ सिरप और 13,720 नशीली गोलियां जब्त, कीमत 19 लाख रुपये 

गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को बड़े पैमाने पर अवैध दवाओं का जखीरा मिला। मौके से 357 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप और 13,720 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद की गई इन नशीली दवाओं की बाजार में कुल कीमत लगभग 19 लाख रुपये आंकी गई है।

NSIT
Nsmch

46 तरह की दवाओं के 51 कार्टन सील, नहीं मिले वैध कागजात 

छापेमारी के दौरान केवल नशीली गोलियां ही नहीं, बल्कि कई अन्य दवाएं भी पाई गईं जिनके रखरखाव के लिए संचालक के पास कोई बिल या कानूनी कागजात मौजूद नहीं थे। बिना कागजात के बेची जा रही ऐसी 46 अलग-अलग तरह की दवाओं के 51 कार्टन ड्रग इंस्पेक्टर ने जब्त कर लिए और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सप्लाई चैन के तार 

पुलिस ने आरोपी संजय कुमार सिन्हा के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप कहां से मंगवाई गई थी और इस अवैध धंधे में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

श्याम की रिपोर्ट