LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

Bihar News : कटिहार में गोलियों की बौछार से थर्राया महिपाल नगर, घरों की खिड़कियां और कार के शीशे टूटे, एसपी ने गठित की जांच टीम

Bihar News : कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के महिपाल नगर में अचानक बुलेट की बौछार से लोग डर हुए है। एक नहीं लगभग दर्जनों गोली से अधिक चलने से लोग अब तक सहमे हुए हैं.....पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में गोलियों की बौछार से थर्राया महिपाल न
गोलियों की बौछार - फोटो : SHYAM

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र के महिपाल नगर मोहल्ले में अचानक हुई गोलियों की बौछार से सनसनी फैल गई। एक के बाद एक लगभग दर्जन भर से अधिक राउंड गोलियां चलने की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। इस अचानक हुई फायरिंग से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सहमे हुए हैं।

घरों और वाहनों को पहुंचा नुकसान

फायरिंग की इस घटना में गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच कई घरों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। यही नहीं, सड़क पर खड़ी कारों के शीशों पर भी गोलियां लगीं और वे टूट गए। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, गोलियों के टकराने से कई घरों की पक्की दीवारों पर भी गहरे निशान और दरारें आ गई हैं, जो घटना की भयावहता को बयां कर रही हैं।

बीएमपी-7 फायरिंग रेंज पर गहराया शक

इस पूरी घटना के पीछे बिहार सैन्य पुलिस (BMP-7) के फायरिंग रेंज को मुख्य वजह माना जा रहा है। दरअसल, महिपाल नगर मोहल्ला बीएमपी-7 के फायरिंग रेंज से काफी सटा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस जवानों के अभ्यास (फायरिंग प्रैक्टिस) के दौरान गोलियां छिटक कर (रिकोशेट होकर) रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस खतरे को लेकर पहले भी चिंतित थे, और इस बार की घटना ने उनके डर को सच साबित कर दिया है।

एसपी ने संभाली कमान, घटनास्थल का लिया जायजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक (SP) खुद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित घरों और वाहनों का बारीकी से मुआयना किया और पीड़ित स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की तह तक जाने के लिए एक उच्च स्तरीय संयुक्त जांच टीम का गठन कर दिया है।

NSIT
Nsmch

डीएसपी के नेतृत्व में शुरू हुई जांच

इस विशेष जांच टीम की कमान बीएमपी-7 के डीएसपी और सदर डीएसपी को संयुक्त रूप से सौंपी गई है। पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया है कि टीम इस बात की गहन जांच करेगी कि क्या गोलियां सचमुच बीएमपी रेंज से ही आई थीं और सुरक्षा मानकों में कहां चूक हुई। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और थाना पुलिस को भी इस मामले पर नजर रखने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। 

श्याम की रिपोर्ट