LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: महाकुंभ समापन को लेकर एक्शन में कटिहार रेल एसपी, रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिए की बड़ी पहल

Bihar News: महाकुंभ के समापन को लेकर बिहार के सभी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस एक्शन में हैं। इसी कड़ी में कटिहार एसपी ने भी रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है।

Katihar Railway SP
Katihar Railway SP surprise inspection- फोटो : reporter

Bihar News: महाकुंभ के समापन को ध्यान में रखते हुए कटिहार रेल एसपी हरिशंकर कुमार ने कटिहार रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। देर रात पूरे दल-बल के साथ स्टेशन का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। साथ ही स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। 

रेल एसपी ने की औचक निरीक्षण  

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों से उनकी सहूलियत को लेकर बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। प्रयागराज आने-जाने वाली ट्रेनों की सुचारू व्यवस्था को लेकर वे पूरी तरह सतर्क दिखे। उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार कदम उठाए जा रहे हैं।

रेल एसपी का फ्लैग मार्च

निरीक्षण के दौरान रेल एसपी हरिशंकर कुमार ने अपने दल के साथ कटिहार रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया। न्यूज 4नेशन से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि मुख्यालय से लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे हैं, जिनका पूरी मुस्तैदी से पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कटिहार स्टेशन पर संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जिसमें जिला पुलिस और आरपीएफ का भी सहयोग मिल रहा है। डीजीपी स्तर से अतिरिक्त बल की उपलब्धता से जवानों का मनोबल बढ़ा है और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला जा रहा है।

आपात स्थिति में होगी तत्काल मदद 

फ्लैग मार्च के संबंध में उन्होंने बताया कि उनकी टीम लगातार फ्लैग मार्च कर रही है ताकि किसी भी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो। रेलवे प्रशासन का भी इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एहतियातन तैनात की गई हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। बता दें कि, 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हरिशंकर कुमार अपनी बेहतरीन कार्यशैली और प्रभावी प्रशासन के लिए पहचाने जाते हैं।

NSIT
Nsmch