LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: कटिहार में दंपती के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने डीआरएम बिल्डिंग में जमकर काटा बवाल, पति पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: कटिहार के डीआरएम बिल्डिंग में दंपती के बीच हाई बोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। पत्नी ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

हाई बोल्टेज ड्रामा
High voltage drama between a couple- फोटो : reporter

Bihar News: कटिहार रेल मंडल में पति पत्नी के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए डीआरएम बिल्डिंग में जमकर हंगामा किया। महिला महिमा कुमारी का दावा है कि उनके पति राजेंद्र प्रसाद, जो रेलवे में गुड्स गार्ड के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने उनको कानूनी रूप से अपनाने के बावजूद अब तक अपनी नॉमिनी बुक में पत्नी की जगह अपनी मां का नाम दर्ज करवा रखा है। इसके साथ ही महिला ने पति पर दूसरी शादी करने और किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया।

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

महिमा कुमारी का कहना है कि वह झारखंड के गिरिडीह की रहने वाली हैं और राजेंद्र प्रसाद से उनकी शादी पहले ही हो चुकी है। वर्तमान में राजेंद्र प्रसाद कटिहार रेल मंडल के मालदा डिवीजन में पोस्टेड हैं। पत्नी का आरोप है कि शादी के बावजूद राजेंद्र प्रसाद उन्हें अधिकार नहीं दे रहे हैं और अपने संबंधों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, राजेंद्र प्रसाद ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। 

घंटों चला हाई बोल्टेड ड्रामा 

उनका कहना है कि महिमा कुमारी उनके परिवार वालों के दखल के कारण उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिमा कुमारी और उनके परिवार जानबूझकर मामले को नया मोड़ देने के लिए डीआरएम बिल्डिंग में हंगामा कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल, विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट