LATEST NEWS

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

खाकी पर दाग लगाने वालों की खैर नहीं: फलका कस्टडी डेथ में IG का महा-एक्शन, दो और पुलिसकर्मी सस्पेंड; उपद्रवियों पर भी कड़ा प्रहार

कटिहार के फलका थाना कांड में आईजी डॉ. विवेकानंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। हिरासत में मौत के बाद हुई हिंसा के मामले में 11 उपद्रवी भी गिरफ्तार किए गए हैं।

खाकी पर दाग लगाने वालों की खैर नहीं: फलका कस्टडी डेथ में IG

Katihar - : बिहार के पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्णिया रेंज के आईजी डॉ. विवेकानंद ने फलका थाना पहुंचकर कस्टडी डेथ मामले में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की। बाइक लूट के संदेह में हिरासत में लिए गए राकेश कुमार यादव की थाना परिसर में हुई संदिग्ध मौत के बाद, आईजी ने दो घंटे तक गहन समीक्षा की और ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नाप दिया। आईजी ने कड़ा संदेश दिया है कि वर्दी की आड़ में कोताही और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

लापरवाही पर गिरी गाज, अब तक चार सस्पेंड

आईजी डॉ. विवेकानंद की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने अपने दायित्वों के निर्वहन में भारी चूक की थी। इसी के आधार पर उन्होंने सअनि चुनचुन देवी (ओडी पदाधिकारी) और तैनात चौकीदार चंदन कुमार-टू को तुरंत निलंबित कर दिया। गौर करने वाली बात यह है कि इस कांड में थानाध्यक्ष समेत अब तक कुल चार पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है, जिससे पूरे जिले के थानों में खलबली मची हुई है।

हिंसा फैलाने वाले 11 उपद्रवी गिरफ्तार

राकेश यादव की मौत के बाद भड़के गुस्से और क्षेत्र में हुए उपद्रव को लेकर भी प्रशासन का रुख बेहद आक्रामक है। आईजी ने साफ कर दिया कि फलका की छवि खराब करने की कोशिश और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस हिंसा को लेकर कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और अब तक तीन अलग-अलग मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगाल रही है।

क्या था पूरा मामला और वर्तमान स्थिति?

पूरा मामला एक बाइक लूट कांड से जुड़ा है, जिसमें संदेह के आधार पर पुलिस ने राकेश कुमार यादव को हिरासत में लिया था। हिरासत के दौरान ही थाना परिसर में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। इस संवेदनशील स्थिति को संभालने के लिए आईजी के साथ शिखर चौधरी, एसडीपीओ-टू रंजन कुमार सिंह और नवनियुक्त थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है ताकि शांति व्यवस्था बहाल रहे।

NSIT
Nsmch

निष्पक्ष जांच और जनता के बीच IG का संदेश

घटना के बाद उपजे अविश्वास को कम करने के लिए आईजी ने स्वयं मृतक के स्वजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया और अपील की कि किसी भी बहकावे में आकर कानून हाथ में न लें। आईजी का यह दौरा अधिकारियों के लिए एक चेतावनी है कि ड्यूटी के प्रति उदासीनता का परिणाम केवल और केवल निलंबन और विभागीय कार्रवाई ही होगी।