LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Pragati Yatra: सीएम नीतीश आज जाएंगे कटिहार, प्रगति यात्रा के तहत खेल मैदान, पुस्तकालय सहित इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Pragati Yatra: सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर हैं। आज वो इसके तहत कटिहार जाएंगे। जहां सीएम नीतीश कटिहार के लोगों को करोड़ों की सौगात देंगे।

CM Nitish
CM Nitish visit Katihar - फोटो : social media

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। प्रगति यात्रा के तहत सीएम सभी जिलों में दौरा कर रहे हैं। बुधवार को वे कटिहार जिले का दौरा करेंगे। सीएम सुबह 10:00 बजे हेलीकॉप्टर से कटिहार पहुंचेंगे। इससे पहले, सुबह 9:50 बजे वे अपने आवास से सड़क मार्ग द्वारा पटना हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। सीएम नीतीश कटिहार को करोडों की सौगात देंगे। 

कटिहार को देंगे सौगात

सीएम की कटिहार यात्रा को लेकर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि सीएम सुबह 10:00 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे और वहां से गोगाबील झील का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद रामपुर स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम नीतीश इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। 

कटिहार में सीएम का विस्तृत कार्यक्रम

सीएम नीतीश सुबह 11:10 बजे: कोढ़ा प्रखंड के रामपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा पंचायत सरकार भवन, रामपुर के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद सुबह 11:15 बजे: पंचायत सरकार भवन, रामपुर पहुंचकर विभिन्न विभागीय योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा, नव निर्मित पुस्तकालय एवं खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे और रिमोट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। सुबह 11:45 बजे: सड़क मार्ग से राजेंद्र स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:10 बजे: राजेंद्र स्टेडियम पहुंचकर प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का अवलोकन करेंगे।

सीएम नीतीश अल्पसंख्यक छात्रावास का करेंगे भ्रमण

सीएम दोपहर 12:20 बजे सड़क मार्ग द्वारा शरीफगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। जिसके बाद दोपहर 12:25 बजे शरीफगंज पहुंचकर अल्पसंख्यक छात्रावास का भ्रमण करेंगे और विभिन्न विभागीय योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:35 बजे शरीफगंज से जिला अतिथिगृह के लिए प्रस्थान करेंगे। तो दोपहर 12:40 बजे जिला अतिथिगृह पहुंचेंगे और वहां विश्राम करेंगे।

NSIT
Nsmch

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे सीएम नीतीश 

सीएम नीतीश विश्राम करने के बाद जिला अतिथिगृह से कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक करेंगे। जिसके बाद वो कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज से बिहार स्पेशल सैन्य पुलिस (BSAP) - 7 स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। बीएसएपी 7 हेलीपैड से पटना हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा, नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा।