LATEST NEWS

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

कटिहार में 5 वर्षीय मासूम को जहरीले सांप ने डसा, परिवार में मचा कोहराम

घायल बच्चे की पहचान पूर्णिया निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विवेक अपनी मां के साथ एक दिन पहले ही कटिहार के देवकीपुर गांव स्थित नाना-नानी के घर गर्मी की छुट्टियां बिताने आया था।

snake bite in Katihar
snake bite in Katihar- फोटो : news4nation

बिहार के कटिहार जिले में गर्मी की छुट्टियां मनाने नाना-नानी के घर आए एक पांच वर्षीय मासूम को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में बच्चे को तत्काल कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका इलाज शुरू किया और उसकी जान बचाने में सफल रही। हालांकि बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

घायल बच्चे की पहचान पूर्णिया निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विवेक अपनी मां के साथ एक दिन पहले ही कटिहार के देवकीपुर गांव स्थित नाना-नानी के घर गर्मी की छुट्टियां बिताने आया था। सोमवार सुबह वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांप के डसते ही बच्चा घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़कर दूर फेंक दिया। इस दौरान सांप का एक दांत बच्चे के पैर में फंस गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने भी सतर्कता दिखाते हुए सांप को भागने नहीं दिया। काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर एक बाल्टी में बंद कर दिया गया, ताकि चिकित्सकों को उसकी पहचान करने में आसानी हो और उसी के अनुरूप इलाज किया जा सके।

कटिहार सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी जान बचाने में मदद मिली। फिलहाल उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं बेटे की हालत को लेकर उसकी मां गहरे सदमे में है और परिवार के अन्य सदस्य भी चिंतित हैं।

NSIT
Nsmch

इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश और मानसून के मौसम के दौरान सांपों से सावधानी बरतने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।

श्याम की रिपोर्ट