LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Bihar Police News: पुलिस मुख्यालय का फरमान,दरोगा के नीचे के अधिकारी ने किया यह काम तो नाप दिए जाएंगे..एक्शन शुरू

अपर पुलिस महानिदेशक यातायात ने एक पत्र जारी कर बिहार के सभी पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों और महानिरीक्षकों को वाहनों का चालान पर नए नियम का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

Police Headquarter
पुलिस मुख्यालय का फरमान- फोटो : hiresh Kumar

Bihar Police News: अब दारोगा स्तर से नीचे के अधिकारियों द्वारा वाहनों का चालान नहीं किया जाएगा। मोबाइल से चालान काटने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसका सख्ती से पालन किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बाद जिले में इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे वाहन चालकों और आम जनता को काफी राहत मिली है। पहले देखा जाता था कि ट्रैफिक और थाने में तैनात सिपाही भी मोबाइल से फोटो खींचकर ऑनलाइन चालान काट रहे थे, जिससे लोगों में नाराजगी थी। चालान प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव था, और इस तरह की शिकायतें पुलिस मुख्यालय को लगातार मिल रही थीं।

अपर पुलिस महानिदेशक यातायात ने एक पत्र जारी कर बिहार के सभी पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों और महानिरीक्षकों को इस विषय पर सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया है। यातायात प्रवर्तन के दौरान अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों द्वारा केवल हाईब्रिड हार्डडिस्क (एचएचडी) के माध्यम से चालान जारी किए जाएंगे। राज्य में यातायात प्रवर्तन के लिए मैनुअल चालान की प्रक्रिया को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है और कुल 1869 एचएचडी जिलों को आवंटित किया गया है। सभी एचएचडी में लैट-लॉन्ग और ऑन द स्पॉट फोटो लेने की सुविधा उपलब्ध है। इसे सक्रिय करते हुए चालान जारी करने की आवश्यकता है। ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ अधिकारियों द्वारा यातायात प्रवर्तन के दौरान मोबाइल से फोटो लेकर उसे एचएचडी में दर्ज करते हुए चालान की प्रक्रिया की जा रही है, और अवर निरीक्षक से नीचे के अधिकारियों द्वारा भी चालान जारी किए जा रहे हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार का चालान अवर निरीक्षक से नीचे के किसी भी अधिकारी द्वारा जारी नहीं किया जाएगा, और न ही मोबाइल से फोटो लेकर उसकी प्रविष्टि एचएचडी में करते हुए चालान जारी किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रत्येक चालान में दिनांक और समय का सही मुद्रांकन लंबे समय तक हो सके। इसके बावजूद, यदि कोई इस आदेश की अवहेलना करता है, तो संबंधित अधिकारियों/कर्मियों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।