LATEST NEWS

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

BIHAR POLICE NEWS - नए डीजीपी के योगदान करते ही एक्शन में पुलिस, एसपी ने अपराधियों, भू-माफियाओं की संपत्ति जब्त करने का दिया निर्देश

BIHAR POLICE NEWS - बिहार के नए DGP के पदभार संभालते ही अपराधियों की संपत्ति जब्त करने को लेकर एक्शन शुरू हो गया है। मोतिहारी एसपी ने सभी थानों को ऐसे अपराधियों की सूचि बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी।

 BIHAR POLICE NEWS - नए डीजीपी के योगदान करते ही एक्शन में प
अपराधियों की संपत्ति अटैच करने का आदेश- फोटो : HIMANSHU MISHRA

MOTIHARI - बिहार में नए डीजीपी विनय कुमार के पदभार संभालते ही एक्शन में पुलिस दिखने लगी। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात में जिले भर के डीएसपी,सर्किल इंस्पेक्टर व थानेदार को वैसे अपराधियो, भू-माफियाओं, शराब माफियाओं ड्रग्स तस्कर की सूची बनाने का सख्त निर्देश दिया है। जो कि अपराध व तस्करी से संपति अर्जित किये हैं। एसपी ने सभी थानेदार को त्वरित सूची बनाकर नए कानून के तहत अपराध व तस्करी से अर्जित संपति जब्त करने की करवाई का सख्त निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश के बाद सभी थाना पुलिस सूची बनाने में जुटी है। वही एसपी के निर्देश के बाद अपराधियो व माफियाओ में हड़कंप मच गया है।

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने नए कानून 107 BNSS के तहत  अपराधियो ,माफियाओ व तस्कर  के विरुद्ध करवाई का निर्देश सभी थानेदार को दिया गया है। एसपी ने बताया कि नए कानून में पुलिस को अपराधियों की संपति जब्त करने  की शक्ति दी गई है। सभी थाना थानेदार त्वरित वैसे अपराधियों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है जिन्होंने अपराध से संपति अर्जित की है।

अपराधियों को चिह्नित करने का काम शुरू

ऐसे अपराधियों के संपति पुलिस के द्वारा जप्त की जाएगी। जिले भर के इनामी अपराधी, शराब माफिया, ड्रग्स तस्कर, भू माफिया इत्यादि को चिन्हित किया जा रहा है। जिसके बिरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी ने अभियान चलाकर जिलेभर में पेंडिंग केस का त्वरित निष्पादन कर सुपारी किलर,शराब माफिया, अधत्तन अपराधियों सहित को स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाने का निर्देश डीएसपी से लेकर थानेदार  को दिया है।