LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

तेरहवीं के सामान से भरी बाइक पर मौत की दस्तक! कैमूर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

Bihar News: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एनएच-19 पर देवकली के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।..

तेरहवीं के सामान से भरी बाइक पर मौत की दस्तक! कैमूर में ट्रक
बाइक पर मौत की दस्तक!- फोटो : reporter

Bihar News: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एनएच-19 पर देवकली के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवरिंहा गांव निवासी अभिजीत पांडे के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अभिजीत पांडे अपने बड़े भाई की तेरहवीं संस्कार के लिए मोहनिया बाजार से सामान खरीदकर अपने साथी ओमप्रकाश गुप्ता के साथ बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान देवकली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नीतू कुमारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अभिजीत को मृत घोषित कर दिया, वहीं ओमप्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बनारस के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद मोहनिया भाग 3 की जिला परिषद सदस्य गीता पासी भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दुखद और प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने एनएच 19 पर वाहनों की अनियंत्रित गति और पुलिस निगरानी की कमी पर सवाल उठाए।

NSIT
Nsmch

मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि घटना में शामिल ट्रक की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इस घटना ने पूरे अवरिंहा गांव में मातम पसरा दिया है। अभिजीत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा एक ओर बड़े भाई की तेरहवीं की तैयारी चल रही थी, दूसरी ओर छोटे बेटे की मौत ने पूरे माहौल को शोकमग्न कर दिया। 

रिपोर्ट- देवव्रत तिवारी