LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 2 दारोगा घुस लेते धराए

Bihar News: बिहार में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने एक साथ दो दारोगा को गिरफ्तार किया है। दोनों दारोगा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए हैं।

रिश्वत देते गिरफ्तार
2 दारोगा रंगे हाथ पकड़ाए- फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के कैमूर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पटना विजिलेंस की 7 सदस्यीय टीम ने दो दारोगा को घूस लेते गिरफ्तार किया है. पूरा मामला भगवानपुर थाना का है. जहां, आज यानी बुधवार को भगवानपुर थाने में तैनात एसआई लक्की आनन्द और राशिद कमाल को 40 हजार रुपए उगाही करते  निगरानी की टीम ने धर दबोचा है।

घूस लेते दारोगा धराए

मिली जानकारी अनुसार, बिहार के कैमूर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भगवानपुर थाना में तैनात दो दारोगाओं को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

परमालपुर गांव की निवासी चांदनी सिंह ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों दारोगा  राशिद कमाल और लकी आनंद एक मामले में गिरफ्तारी से बचाने के एवज में 40 हजार रुपये घूस की मांग कर रहे हैं। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद पटना से निगरानी टीम बुधवार सुबह करीब 10 बजे भगवानपुर थाने पहुंची।

रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा

निगरानी टीम ने पूर्व नियोजित तरीके से जाल बिछाकर दोनों दारोगाओं को घूस की राशि लेते हुए पकड़ लिया। मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से साफ है कि राज्य सरकार और निगरानी विभाग भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

कुलदीप भारद्वाज की रिपोर्ट