LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: भारतमाला परियोजना को लेकर बवाल, किसानों और प्रशासन में सीधी भिड़ंत

Bihar News:भारतमाला परियोजना के तहत बनने वाली एक्सप्रेसवे की जमीन अधिग्रहण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ...

भारतमाला परियोजना
भारतमाला परियोजना को लेकर बवाल- फोटो : reporter

Bihar News: भारतमाला परियोजना के तहत बनने वाली एक्सप्रेसवे की जमीन अधिग्रहण को लेकर कैमूर जिले में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जमीन मुआवजे की मांग को लेकर किसान और प्रशासन आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने चार किसानों को हिरासत में लिया, हालांकि देर रात उन्हें छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सैकड़ों पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी में खेतों में लगी खड़ी फसल को जेसीबी मशीन से रौंद दिया। किसानों का कहना है कि बिना मुआवजा दिए जबरन जमीन कब्जा की जा रही है।

Diarch GO

किसानों का कहना है कि प्रशासन ने पहले ही निर्देश दिया था कि चिन्हित जमीन पर फसल न लगाई जाए। इस पर किसानों ने शर्त रखी थी कि 10 जुलाई तक मुआवजा भुगतान कर दिया जाए। लेकिन अब तक किसी किसान को एक रुपये का मुआवजा नहीं मिला है। इसी के विरोध में किसान उग्र हो उठे हैं।

भारतीय किसान यूनियन (राकेश टिकैत गुट) से जुड़े किसान बड़ी संख्या में चैनपुर प्रखंड के करवंदिया गांव पहुंचे और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना है कि यह पूरा खेल प्रशासन और निर्माण कंपनी की मिलीभगत से चल रहा है। किसानों का आरोप है कि अधिकारी कंपनी के एजेंट की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

किसानों ने सीधे तौर पर सरकार पर कॉर्पोरेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार अंग्रेजों की तरह नीतियां चला रही है। जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने किसानों को उनकी जमीन से बेदखल किया था, उसी तरह अब सरकार जबरन जमीन छीन रही है।

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी