LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar news - एक दूसरे को बचाने में तालाब में डूबे दो सगे भाइयों की हुई मौत, बुझ गया घर का चिराग, पति की मौत के बाद बेटों को खोकर मां पर टूटा दुखों का पहाड़

Bihar news - तालाब में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर सुन उनकी विधवा मां की हालत खराब हो गई।

Bihar news - एक दूसरे को बचाने में तालाब में डूबे दो सगे भाइ
दो भाइयों की तालाब में डूबकर मौत- फोटो : DEVBRAT TIWARI

Kaimur - बड़ी खबर कैमूर से है जहां एक दूसरे को बचाने में तालाब में डूबे दो सगे भाइयों की हुई मौत,बुझ गया घर का चिराग,पिता की 10 पहले ही हो चुकी है मौत, मां पर टूटा दुखों का पहाड़, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा।

मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसई गांव का है, वहीं सूचना पर पहुंचे चैनपुर विधायक सह मंत्री जमा खान ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Diarch GO

मृतक मसई गांव निवासी स्वर्गीय संतोष सिंह उर्फ घुरा सिंह का 13 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार,एवं 15 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार बताया जाता है। वहीं मृतक के रिश्तेदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव के झलखरा पहाड़ी के तरफ मनरेगा विभाग के द्वारा बहुत सारे तालाब की खुदाई किया गया है, जिधर अक्सर गांव के बच्चें रविवार को खेलने के लिए जाते हैं, वहीं आज भी गांव 5 बच्चे उधर गए हुए थे।

तभी आशुतोष तालाब में नहाने चला गया जहां गहरे पानी में जाने के वजह से तालाब में डूबने लगा, जिसे डूबता देख वहां मौजूद उसका छोटा भाई आदर्श भी पानी में बचाने के लिए कूद गया जहां एक दूसरे को बचाने में दोनों भाई की डूबकर मौत हो गयी। 

NSIT
Nsmch

जब शोर गुल हुआ तो ग्रामीणों के द्वारा पानी से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और भगवानपुर पीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया,

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की मौत 2014 में ही हो गया था, जिनका दो बेटा था जिसके सहारे मां का जीवन गुजर रहा था लेकिन इस हादसे में मृतक के घर का चिराग ही बुझ गया, वहीं मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट – देवब्रत तिवारी