LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News:कैमूर में तिरंगे का जलवा, भभुआ जगजीवन स्टेडियम में प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार ने किया ध्वजारोहण

Bihar News:79वें स्वतंत्रता दिवस पर कैमूर जिले में आज़ादी का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Bihar News:कैमूर में तिरंगे का जलवा, भभुआ जगजीवन स्टेडियम मे
भभुआ जगजीवन स्टेडियम में प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार ने किया ध्वजारोहण- फोटो : reporter

Bihar News:79वें स्वतंत्रता दिवस पर कैमूर जिले में आज़ादी का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जहां जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और पुलिस कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम सुनील कुमार, एसपी हरि मोहन शुक्ला, डीडीसी, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद थे।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में प्रेम कुमार ने बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें 125 यूनिट मुफ्त घरेलू बिजली, वृद्ध पेंशन ₹1100, और जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना का विशेष उल्लेख किया।

जिले के जिला समाहरणालय, जिला परिषद, विकास भवन, अनुमंडल कार्यालय, नगर थाना और पुलिस लाइन में भी ध्वजारोहण हुआ। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर आज़ादी का पर्व मनाया गया।

रिपोर्ट- देवब्रत तिवारी