LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News : कैमूर में स्नान के दौरान तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : कैमूर में स्नान के दौरान तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : कैमूर में स्नान के दौरान तालाब में डूबने से तीन
डूबने से 3 बच्चियों की मौत - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिले के मोहनिया प्रखंड के सकरौली गांव में बकरी चराने के लिए निकली पांच बच्चियां बारिश की आई हल्की फुहार में भीग़ गई। जिसके बाद नहाने के लिए गांव से पूरब तालाब में चली गई। पांचों बच्चियां नहा रही थी, जिसमें तीन बच्ची नहाने के दौरान डूबने लगी। इसके बाद तालाब के किनारे नहा रही दो बच्चियों ने जब उनको डूबते देखा तो चिल्लाते हुए गांव में पहुंची।

जहाँ जाकर बच्चियां शोर मचाया। लेकिन जब तक ग्रामीण दौड़कर आते उन बच्चों को बाहर निकाला जाता। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में चीख पुकार मच गया। इसके बाद घटना की सूचना मोहनिया पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए शव को सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया। तीनों बच्चियों की पहचान जीतन राम की 11 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी, भोरिक राम की 10 वर्षीय पुत्री महिमा कुमारी और स्वर्गीय सुरेंद्र पासी की 10 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में की गयी है।

सकरौली के दिनेश कुमार और कमलेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की बकरी चराने के लिए गांव में पांच बच्चियां निकली हुई थी। तीन बच्ची नहाने के दौरान डूब गई जिससे उनकी मौत हो गई है। घटना के बाद मोहनिया पुलिस घटनास्थल पर आई थी। पोस्टमार्टम करने के लिए शव को भभुआ भिजवादी है।

मोहनिया की जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने बताया सकरौली में नहाने गई तीन बच्चियां डूब कर मर गई है। घटना के बाद मोहनिया पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है । लेकिन अंचल अधिकारी को कई बार गांव वाले फोन किए हैं वह फोन रिसीव तक नहीं की जो कि गलत बात है । मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया तीन बच्चियो की तालाब में डूबने से मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर गई थी। तीनों के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट