LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

KAIMUR NEWS : तेज रफ़्तार ट्रक से निकलकर मोटरसाइकिल से टकराया चक्का, बाइक में लगी आग, 40 मीटर दूर जाकर गिरा युवक

KAIMUR NEWS : तेज रफ़्तार ट्रक से चक्का अचानक बाहर निकलकर बाइक से टकरा गया. जिससे बाइक सवार युवक आग से झुलस गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है......पढ़िए आगे

KAIMUR NEWS : तेज रफ़्तार ट्रक से निकलकर मोटरसाइकिल से टकराया
ट्रक से निकला चक्का - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेरिया मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर एक ट्रक का पहिया अचानक निकल गया। जिसमें एक बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक में आग लग गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों के द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक दुर्गावती थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी राजनाथ प्रजापति के पुत्र राधेश्याम प्रजापति बताया गया। 

घटना के संबंध मे  बताया गया कि एक ट्रक उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही थी। वहीं बाइक सवार मोहनिया की तरफ जा रहा था। तभी भेरिया मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर ट्रक का चक्का निकलकर विपरीत लेने में पहुंच गया। जिससे बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बाइक में आग लग गई। जिससे बाइक चालक आग की लपेट में आने से झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । वहीं पुलिस के द्वारा ट्रक को अपने में कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने बताया कि डायल 112पुलिस के द्वारा एक बाइक सवार को लाया गया है। जिसका इलाज किया जा रहा है जो गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार कर वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया !

घटना के संबंध में पूछे जाने पर 112 पुलिस के द्वारा बताया गया कि हम लोग को सूचना प्राप्त हुआ था कि भेरीया मोड़ के पास एक बाइक जल रही है। सूचना पर हम लोग पहुंचे घायल को अस्पताल पहुंचाएं। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही छावो पंचायत के मुखिया पति के द्वारा बताया गया कि हमारे ही पंचायत का घटना है। वह अपने घर से अनुमंडल कार्यालय मोहनिया जा रहे थे। निजी कार्य से तभी यह घटना भेड़िया मोड़ के पास हो गया। दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद हम लोग हायर सेंटर वाराणसी लेकर जा रहे हैं।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट