LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : जिस विधानसभा क्षेत्र से बिहार सरकार में बने 3 मंत्री, वहां पानी की समस्या को लेकर किसानों ने दिया धरना, कहा वोट का करेंगे बहिष्कार

Bihar News : जिस विधानसभा क्षेत्र से बिहार सरकार में बने 3 म

kaimur : जिस क्षेत्र ने बिहार को तीन मंत्री दिया। उसी क्षेत्र में पानी की समस्या चुनावी मुद्दा बना है। लोग पानी नहीं तो वोट नहीं का नारा लगा रहे हैं। इसके लिए चार पंचायतों के किसान खेत मे पानी के लिए सड़क पर उतरे है। मामला चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के बखरी देवी का है जहाँ आज चार पंचायतों के सैकड़ो किसान पानी की मांग को लेकर बखरी देवी प्रांगण में धरना दिया। 

बता दे कि बिहार सरकार में इस क्षेत्र से तीन बार मंत्री रह चुके नेताओं ने आज तक पानी की समस्या का निदान नहीं किया।चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से जीते महाबली सिंह, बृज किशोर बिन्द, जमा खान जो वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री है पर आज तक किसानों को पानी कि समस्या को निदान करने में असफल रहे। चैनपुर प्रखण्ड के बढ़ौना, भरारी, रामगढ़,सौखरा पंचायत के किसानों ने आज धरना देकर पानी नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते रहे। 

Diarch GO

बिनोद तिवारी, केश नाथ मौर्या, कृष्णा नन्द पांडेय, गंगाधर साधु का कहना है कि देश आजादी के बाद भी इलाके में पानी की समस्या का निदान नहीं हुआ। नाराज किसानों ने कहा की जब तक हमारे किसानों के खेतों में पानी नहीं आता। हम वोट का  बहिष्कार करेंगे।

कहा की चैनपुर विधानसभा से तीन मंत्री रहे महाबली सिंह,बृज किशोर बिन्द, जमा खान जो वर्तमान मंत्री है कोई भी पानी कि समस्या को खत्म नहीं किया। इसलिए हम चारो पंचायत बढ़ौना,रामगढ़,भरारी,सौखरा के किसान आज खेतो में पानी की समस्या को लेकर धरना दिए है। चुनाव से पहले जो हमारी मांग को पूरा करेगा उसे हम वोट देंगे।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट