LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar Crime News : कैमूर में संदिग्ध परिस्थिति में तलाकशुदा महिला का मिला शव, परिजनों ने पंचायत सचिव पर लगाया हत्या का आरोप, जानिए पूरा मामला

Bihar Crime News : कैमूर में संदिग्ध परिस्थिति में तलाकशुदा महिला का शव बरामद किया गया है. जहाँ परिजनों ने पंचायत सचिव पर हत्या करने का आरोप लगाया है...........पढ़िए आगे

Bihar Crime News : कैमूर में संदिग्ध परिस्थिति में तलाकशुदा
महिला का शव बरामद - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के खरेंदा पंचायत सचिव रौशन पासवान पर तलाक शुदा महिला की हत्या और नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए की हेरा फेरी का आरोप लगा है। मृतक के परिजनों ने भभुआ थाना में आरोपी के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि पंचायत सचिव द्वारा भभुआ कचहरी के पास ऑटो में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया था और चकमा देकर बनारस इलाज कराने के लिए सीएनजी टेंपू से भेज दिया गया और वह खुद फरार हो गया। जिसके बाद जब परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने भभुआ थाना को सूचना देते हुए महिला को भभुआ लेकर वापस आ गए और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने कहा कि इसकी मौत पहले ही हो चुकी है। 

वहीं आज मंगलवार को 7 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक महिला की मां राजकुमारी देवी ने बताई की अपनी बेटी पुष्पा देवी की शादी बेलाव थाना क्षेत्र के खरेंदा गांव निवासी प्रवीन कुमार राम से की थी। बीच में पति-पत्नी में तनाव हुआ तो दोनों का दूरी बन गया। इस बीच बेलाव थाना क्षेत्र के हुड़री गांव निवासी रौशन पासवान खरेंदा पंचायत के जो सचिव हैं,जो मेरी बेटी पुष्पा देवी से नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख रुपए लिए थे, जिसको मैने जमीन बेचकर और कर्ज लेकर दिया था। 

वही मेरी बेटी पटना रहकर का पढ़ाई करती थी जो सोमवार को मोहनिया आई हुई थी। जिसकी रौशन पासवान से मुलाकात हुई। सोमवार की ही रात्रि 8 बजे रौशन पासवान का फोन आया कि पुष्पा देवी की तबीयत ज्यादा ही खराब है। जब हम लोग अपने गांव मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव से भभुआ पहुंचे तो सीएनजी टेंपो से संदिग्ध अवस्था में कचहरी के पास मेरी बेटी को हम लोग के साथ कर दिया और कहा कि जल्द इसे इलाज के लिए बनारस ले जाइए। जिसको लेकर हम लोग सैयद राजा पहुंचे तब तक अंदाजा लाया गया कि इसकी मौत हो पहले चुकी है। जिसके बाद दोबारा जब रौशन पासवान को फोन लगाया गया तो वह अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। 

आज मंगलवार को सुबह में बेलाव थाना पर शव को ले जाया गया,वहां से पुलिस ने कहा की भभुआ थाना ले जाइए। भभुआ थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने आरोप लगाया की रौशन पासवान ने पहले से ही इसकी हत्या कर दी थी और चकमा देकर इलाज के नाम पर शव को हम लोग को थमा दिया था। इस मामले में भभुआ थाना पर आवेदन देकर कार्रवाई करने को लेकर मांग किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट