LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar fake teacher arrest - फर्जी प्रमाण पत्र पर 11 साल से नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने की कार्रवाई

Bihar fake teacher arrest - फर्जी प्रमाण पत्र दिखाकर 11 साल से बिहार के सरकार स्कूल में नौकरी कर रहे शिक्षक को निगरानी विभाग ने गिरफ्तार किया है।

Bihar fake teacher arrest -  फर्जी प्रमाण पत्र पर 11 साल से
कैमूर में शिक्षक गिरफ्तार- फोटो : देवब्रत तिवारी

Kaimur - कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के मिडिल स्कूल बघिनी में पिछले 11 साल से फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक अविनाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  उनका प्रमाण पत्र सिक्किम विश्वविद्यालय गंगटोक का था जो फर्जी प्रमाण पत्र है।

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बुधवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि मोहनिया थाना अंतर्गत बघीनी कला गांव से एक शिक्षक की गिरफ्तारी हुई है इसमें निगरानी विभाग द्वारा एक जांच समर्पित किया गया था और उन्हीं के द्वारा एक कांड दर्ज कराया गया है।

 मोहनिया थाना में उसका सत्यापन कर अविनाश कुमार पिता उमेश चौधरी बघिनी कला के रहने वाले हैं जो मिडिल स्कूल बघिनी में 2014 से शिक्षक के रूप में कार्यरत थे उनका प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है जिसके आधार पर निगरानी विभाग द्वारा आवेदन दिया गया था केस दर्ज किया गया और कांड सत्य पाया गया है इसके पश्चात उनकी गिरफ्तारी हुई है।

संवाददाता-देवब्रत तिवारी