LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News: छात्रा से छेड़खानी का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार,साधु वेश में बिहार के कैमूर में छिपा था,गेरूआ वस्त्र पहनकर आई पुलिस ने उठाया..जानिए महाकुंभ कनेक्शन

Bihar News: महाकुंभ में साधु के वेश में आरोपी और पुलिस पहुंची। फिल्मी अंदाज में मामले का खुलासा हुआ। आरोपी शिक्षक एमपी का बताया जा रहा है जो छात्रा से छेड़खानी का आरोपी है। आइए जानते हैं बिहार से कैसे पुलिस ने इसे पकड़ा...

साधु वेश में आरोपी गिरफ्तार
Teacher accused arrested from Kaimoor- फोटो : social media

Bihar News:  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (देहात) की पुलिस ने बिहार के कैमूर से एक साधु के वेश में छिपे आरोपी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया है। यह आरोपी एक लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित था। गिरफ्तार नीतेश कुमार दुबे पेशे से शिक्षक है, जो घटना के बाद भोपाल से भागकर बिहार चला गया था। वहीं पुलिस से बचने के लिए उसने साधु का भेष धारण किया और परिवार सहित प्रयागराज कुंभ चला गया। भोपाल पुलिस भी साधु का वेश बनाकर कुंभ मेले में उसकी तलाश में जुट गई और आखिरकार उसे पकड़ने में सफल रही।

छात्रा से छेड़छाड़ के बाद आत्महत्या, आरोपी हुआ फरार

दरअसल, घटना भोपाल के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र की है। जहां 25 जनवरी को स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की गई थी। 26 जनवरी को छात्रा की मौत की खबर मिलते ही आरोपी नीतेश कुमार दुबे भागकर कैमूर (बिहार) चला गया। वह कैमूर के अलीपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने मोबाइल बंद कर लिया और साधु का भेष धारण करके परिवार सहित प्रयागराज महाकुंभ पहुंच गया।

कुंभ में साधु बनकर छिपा रहा आरोपी

आरोपी ने कुंभ में मोबाइल ऑन किया, जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई। देहात एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया। पुलिस साधु के वेश में कुंभ मेला पहुंची और एक सप्ताह तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। माघ पूर्णिमा पर स्नान के बाद आरोपी कुंभ छोड़कर घर जाने लगा। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, उन्होंने पीछा कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद नीतेश दुबे ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

छात्रा ने छेड़छाड़ से आहत होकर की आत्महत्या

नीतेश कुमार दुबे सूखीसेवनिया के एक निजी स्कूल में अंग्रेजी शिक्षक था। 25 जनवरी को छुट्टी के दौरान उसने 11वीं की छात्रा से क्लासरूम में छेड़छाड़ की थी। इस घटना से दुखी होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली और 26 जनवरी को उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मौत से पहले छात्रा ने अपने पिता को पूरी घटना बताई, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। छात्रा के पिता न्याय की गुहार लगाते हुए कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे, जिसके बाद 31 जनवरी को केस दर्ज किया गया।

NSIT
Nsmch

पुलिस की मुस्तैदी और आरोपी की गिरफ्तारी

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भोपाल पुलिस ने फिल्मी अंदाज में योजना बनाई। साधु के भेष में कुंभ मेले में खुफिया तरीके से तलाशी अभियान चलाया। आखिरकार माघ पूर्णिमा के बाद घर लौटते समय आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस फिल्मी स्टाइल में की गई कार्रवाई की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।