LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News:माँ को श्मशान ले जा रहे बेटे की रास्ते में मौत, कैमूर की सड़कों पर मातम का मंजर

Bihar News: जो बेटा अपनी माँ को अंतिम संस्कार के लिए बनारस ले जा रहा था, उसी बेटे की जान रास्ते में सड़क पर चली गई।

Bihar News:माँ को श्मशान ले जा रहे बेटे की रास्ते में मौत, क
माँ को श्मशान ले जा रहे बेटे की रास्ते में मौत- फोटो : reporter

Bihar News:कैमूर ज़िले के मोहनिया में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जिसने पूरे परिवार को ग़म के सागर में डुबो दिया। जो बेटा अपनी माँ को अंतिम संस्कार के लिए बनारस ले जा रहा था, उसी बेटे की जान रास्ते में सड़क पर चली गई। यह हादसा मानो पहले से ही टूटी हुई छत पर बिजली गिरने जैसा था।

मृतक की पहचान जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के साहो बीगहा गाँव निवासी शिवकुमार उर्फ मंटू साव (44 वर्ष) के रूप में हुई। वह अपने परिजनों के साथ माँ का अंतिम संस्कार करने बनारस जा रहा था। हादसे में मृतक का बेटा दीपक कुमार, डेहरी-ऑन-सोन के शक्ति सिंह (22 वर्ष) और बनारस निवासी राजीव रंजन (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिवार ने बताया कि वे सभी बनारस जा रही बस से सफ़र कर रहे थे। रास्ते में मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा गाँव स्थित जायका ढाबा के पास बस रुकी, और सभी ने वहीं भोजन किया। खाना खाने के बाद शिवकुमार और उनका बेटा दीपक सड़क पार कर बस की ओर लौट रहे थे, तभी मोहनिया की ओर से आ रही तेज़ रफ़्तार, अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

धक्के की भयावहता ऐसी थी कि शिवकुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं उनका बेटा और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पते रह गए। गनीमत रही कि उसी समय वहां से गुजर रही दुर्गावती थाना की 112 हाईवे पेट्रोल टीम ने मौके पर रुककर तत्काल सभी को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया। लेकिन डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफ़र कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

घटना की पुष्टि एसडीपीओ मोहनिया प्रदीप कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक अपनी माँ के अंतिम संस्कार के लिए बनारस जा रहा था और इसी दौरान हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

यह हादसा न सिर्फ़ सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है बल्कि किस्मत की विडंबना भी दिखाता है। माँ को विदा करने निकला बेटा ख़ुद ही मौत की गोद में समा गया। घर में पहले से मातम पसरा था, और अब दोहरा दुख बनकर पूरे परिवार पर टूटा।

रिपोर्ट- देव तिवारी