LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar news:शराब माफिया के पीछे दौड़ी स्कॉर्पियो सड़क पर उलट गई, SI समेत चार जख्मी, एक वाराणसी रेफर

Bihar news: शराब के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देने निकली टीम का ऑपरेशन खुद हादसे का शिकार हो गया।

Bihar news:शराब माफिया के पीछे दौड़ी स्कॉर्पियो सड़क पर उलट
तेज रफ्तार, धड़ाम हादसा- फोटो : social Media

Bihar news: एक सनसनीखेज हादसे ने उत्पाद विभाग की मुहिम को झटका दे दिया।बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज के पास में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे शराब माफियाओं का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वाहन में सवार एसआई ओम प्रकाश शाह समेत चार अधिकारी-कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए।

शराब के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देने निकली टीम का ये ऑपरेशन, खुद हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने मानवीय भूमिका निभाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया रेफर किया गया।

Diarch GO

मोहनिया अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार, सिपाही रवीश कुमार सिंह की हालत बेहद गंभीर थी, उनके कान से लगातार खून बह रहा था। उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं सिपाही देवेंद्र यादव की हड्डियां टूटी मिलीं और एसआई ओम प्रकाश शाह की हालत चिंताजनक व असहज पाई गई। दोनों को सदर अस्पताल, भभुआ भेजा गया।

घटना के पीछे की कहानी और भी रोचक है। उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार ने जानकारी दी कि यह टीम शराब तस्करों की सूचना पर कार्रवाई को निकली थी। एसआई ओम प्रकाश शाह के नेतृत्व में चल रही टीम की गाड़ी, तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। वाहन में मौजूद चालक समेत चार लोग जख़्मी हो गए।  सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

शराब के खिलाफ बिहार सरकार की सख्त नीति और लगातार ऑपरेशन के बीच यह हादसा एक बार फिर सवाल उठाता है  क्या तस्करों की धरपकड़ में हमारी सुरक्षा और संसाधन उतने ही पुख्ता हैं?