LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar Road: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा विधायक फंड का सड़क, पूरी राशि की निकासी के बाद भी नहीं बना रोड, गजब कारनामा...

Bihar Road:विधायक फंड से बनने वाली एक सड़क की पूरी राशि ठेकेदार द्वारा निकाल ली गई, आधी-अधूरी सड़क बनी भी वह भी महज छह माह में ही जगह-जगह से टूटने लगी है.

Road of MLA fund
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा विधायक फंड का सड़क- फोटो : reporter

Bihar Road:विधायक फंड से बनी एक सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है.कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड में मुबारकपुर गांव को भदौलिया मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए लगभग 8 लाख 11 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन यह काम अधूरा ही छोड़ दिया गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ग्रामीणों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा पूरी राशि की निकासी कर ली गई है, जबकि जो आधी-अधूरी सड़क बनी है, वह भी महज छह माह में ही जगह-जगह से टूटने लगी है. यह स्थिति अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से हुए लूट-खसोट का एक जीता-जागता नमूना दिख रही है.

मुबारकपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय विधायक के फंड से सड़क निर्माण का काम शुरू कराया गया था, लेकिन आधी सड़क बनने के बाद ही काम बंद कर दिया गया. जो सड़क बनी भी है, वह ईंट बिछाकर उस पर केवल 3 इंच की ढलाई कर दी गई है. इससे भी बड़ी समस्या यह है कि सड़क के दोनों तरफ मिट्टी नहीं डाली गई है, जिसके कारण सड़क अब जगह-जगह से टूटना शुरू हो गई है. ग्रामीणों का कहना है कि 8 लाख 11 हजार रुपये की पूरी राशि निकाल ली गई है, लेकिन उन्हें इस सड़क से कोई फायदा नहीं हुआ.

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार इस सड़क की समस्या को लेकर विधायक से गुहार लगाई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई. सड़क अभी भी भदौलिया मुख्य सड़क से मुबारकपुर गांव तक पूरी नहीं बनी है, और बीच में ही ढलाई रोक दी गई है. इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और वे अक्सर कीचड़ में गिरकर चोटिल हो जाते हैं.

स्थानीय किसानों ने भी अपनी चिंता व्यक्त की. उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के समय सिंचाई के लिए जल निकासी की व्यवस्था की बात कही गई थी, लेकिन वह भी नहीं दी गई. किसानों का कहना है कि यह सड़क उनके खेतों से काफी ऊंची बनाई गई है और सड़क किनारे मिट्टी नहीं होने से सिंचाई कार्य प्रभावित होगा. यदि सिंचाई के दौरान कोई भारी वाहन इस सड़क पर से गुजरेगा, तो यह पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी क्योंकि यह भारी वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं है.

NSIT
Nsmch

इस मामले में जब मोहनिया विधायक संगीता कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. अब यह देखना होगा कि ग्रामीणों की सड़क की समस्या का समाधान कब तक होता है और इस भ्रष्टाचार पर लगाम कब लगेगी.

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट