LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: मायके से भाई को राखी बांधकर लौट रहे देवर-भाभी की मौत, मातम में बदली खुशियां

Bihar News: बिहार के कैमूर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां भाई को राखी बांधकर ससुराल लौट रहे देवर-भाभी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सड़क हादसा
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : social media

Bihar News: रक्षाबंधन के दिन कैमूर जिले के मोहनियां में दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा-चांद नहर पथ पर पिपरी गांव के पास रविवार शाम हुई। मृतकों की पहचान ऋषिकेश राय (25) और उनकी भाभी लक्ष्मीना देवी (30) के रूप में हुई है।

देवर-भाभी की मौत

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीना देवी अपने छोटे देवर ऋषिकेश राय के साथ राखी बांधने मायके धड़हर गांव गई थीं। वापस लौटते समय नहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों नहर में गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Diarch GO

मातम में बदली खुशियां

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। दुर्गावती थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर, हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। जैसे ही शव घर पहुंचे, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण और परिचित पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन घर का माहौल गमगीन बना हुआ है।