LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस, अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम

Bihar News: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने बड़े ही अकीदत और मोहब्बत के साथ जुलूस निकाला।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी- फोटो : news4nation

Bihar News: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को कैमूर में मुस्लिम समाज ने बड़े ही अकीदत और मोहब्बत के साथ जुलूस निकाला। यह जुलूस पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा माहौल अमन और भाईचारे के संदेश से गूंज उठा। 

जुलूस में शामिल लोगों ने बताया कि इस्लाम से पहले अरब समाज में जहिलियत का दौर था। उस समय बेटियों को अपमान समझा जाता था और उन्हें जिंदा दफनाने जैसी क्रूर प्रथा प्रचलित थी। पैगंबर मोहम्मद साहब ने न सिर्फ इस अमानवीय प्रथा को खत्म किया, बल्कि बेटियों को “रहमत” बताया। इसी संदेश को समाज तक पहुँचाने के लिए लोग मिलादुन्नबी का जुलूस निकालते हैं।

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट और दंडाधिकारी तैनात किए गए थे। जुलूस के आगे, पीछे और बीच में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने बताया कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मना रहे हैं और प्रशासन हर स्तर पर सहयोग कर रहा है। वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने जानकारी दी कि जुलूस चांदनी चौक से निकलकर डड़वा की ओर बढ़ा और सभी स्थानों पर चौकसी बढ़ाई गई है।

पैगंबर साहब के जीवन और शिक्षाओं का स्मरण

शहर में निकाले गए इस जुलूस की लगातार निगरानी की गई। मौके पर मोहनिया एसडीएम अनिरुद्ध पांडे और एसडीपीओ प्रदीप कुमार स्वयं मौजूद रहे और जुलूस के साथ भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर साहब के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हुए अमन और मोहब्बत का संदेश दिया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी