LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics : डोमिसाइल नीति लागू करने के ऐलान पर बोले प्रशांत किशोर, कहा यह जनता और जनसूराज का डर है....जाने से पहले सीएम नीतीश कर रहे ताबड़तोड़ फैसले

Bihar Politics : डोमिसाइल नीति लागू करने के ऐलान पर बोले प्र

KAIMUR : जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा की यह लोकतंत्र की जीत है और जनसुराज जैसे दल की ताकत है की 20 वर्ष से सोई हुई सरकार ने वृद्धों और दिव्यांगों का पेंशन ₹400 से बढ़ाकर 410 रुपए नहीं किया। बल्कि जनसुराज का डर है कि आज 400 से बढ़कर 1100 हो गया। उन्होंने कहा की डोमिसाइल के लिए पिछले कई साल से लड़के संघर्ष कर रहे थे।

कहा की यह जनता का डर है और इसे नीतीश सरकार ने देख लिया है। जनता ने मन बना लिया, इनको हटाने के लिए और जाने से पहले डोमिसाइल लागू कर रहे हैं। लोगों का मानदेय और पेंशन बढ़ा रहे हैं। यही बात जनसुराज पिछले 3 साल से कह रही है कि जिस दिन जनता ने अपने लिए विकल्प बना लिया तो सरकार में कोई भी रहेगा। जनता का काम होगा। 

Diarch GO

उन्होंने कहा की इसलिए जरूरी इस बात का है की विकल्प बनाया जाए। नया रास्ता बनाया जाए। लालू, नीतीश को हटाकर अपने आप काम होगा। अभी यह कुछ नहीं है अभी कई काम होने बाकी हैं। बिहार से गरीबी,बेरोजगारी और पलायन खत्म करना है। जब तक वह नहीं होगा हम लोग रुकने वाले नहीं है। 

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि आप 70 हजार करोड़ का गबन कीजिएगा। पुल टूटेगा नहीं तो क्या होगा। यह बिहार में इतना भ्रष्टाचार कर रहा है ₹100 में ₹60 ₹70 चोरी हो रहा है। इसीलिए चाहे पुल हो या सड़क हो। लोगों का इंदिरा आवास हो या नाली गली हो। हर जगह भ्रष्टाचार है और उसी भ्रष्टाचार की वजह से इनका खात्मा निश्चित है। 

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट