LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics : कैमूर में पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर जमकर बरसे प्रशांत किशोर, कहा-कल भाजपा का खोलेंगे काला चिट्ठा

Bihar Politics : कैमूर में पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर जमकर ब

KAIMUR : बिहार बदलाव यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भभुआ के पटेल कॉलेज के मैदान में जन सभा किया। जनता से संबोधन में उन्होंने कहा की जिस तरह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों पर लाठियां बरसाई है, जिसको लेकर इस बार जनता वोट पर चोट मारेगी। इसके साथ ही कहा की कल भाजपा का सारा चिठ्ठा खोलेंगे। कार्यक्रम में संबोधन को सुनने के लिए जिला के कोने कोने से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। 

वहीं प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में अभी जो व्यवस्था है वह लोक तंत्र नहीं है। लाठी तंत्र है जो इस व्यवस्था के खिलाफ जाएगा, वह लाठी खायेगा। क्योंकि जिस तरह पटना में बिहार सरकार नीतीश कुमार शिक्षकों छात्रों सरपंच,रसोइयों,आशा और महिलाओं पर लाठी बरसा रहे हैं। पिछले 3 साल में 80 से ज्यादा वर्ग के लोगों पर इस सरकार ने लाठियां बरसाई है। वह तो जन सुराज का आंदोलन है जो पटना में लाठियां चलना कम हो गया है। जिसका जवाब इस बार जनता वोट पर चोट मारकर देगी और नीतीश कुमार का हमेशा के लिए सफाया कर दिया जाएगा।

Diarch GO

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में जो पलायन है वह बहुत बड़ा दर्द है। क्योंकि हरियाणा में बिहार के किशनगंज का एक 15 साल के बच्चे को डेढ़ माह तक बंधक बनाकर रखा गया और उससे जबरन गुलामों की तरह काम कराया गया। जब बच्चे का हाथ घांस काटते हुए कट गया तो उसे भगा दिया गया। जिसके बाद बच्चा वहां से पैदल चल कर घर आया। मैं कहना चाहता हूं कि एक तरफ भाजपा बिहार में आके लोगों से वोट मांगती है और दूसरी तरफ बिहार की जनता के साथ ऐसा व्यवहार करती है। क्योंकि हरियाणा में भाजपा की सरकार है। लेकिन यह सब देखने के बाद भी भाजपा की सरकार कुछ नहीं बोल रही है।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार आए। लेकिन बिहार की जनता का 2 चार सौ करोड़ रूपए का खर्च कराए और बिहार की जनता के पैसा पर ही जनसभा और रैली किए और कह गए कि बिहार के मजदूरों के लिए एक ट्रेन चालू कराएंगे। ताकि यहां के युवा गुजरात में जाकर मजदूरी करें। लेकिन प्रधानमंत्री ने ये नहीं कहा कि बिहार को फैक्ट्री कब देंगे। पलायन कम खत्म करेंगे। बिहार की जनता मांग कर रही है कि हमें बस या ट्रेन नहीं चाहिए। हमे विकास चाहिए, रोजगार और सभी सुविधाएं चाहिए। आज भारत में ट्रंप ने जो 50 % टैरिफ लगाया है जो चाइना के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया है। एक तरफ भाजपा अपने आप को विश्व गुरु कहता है, और भाजपा के लोग कहते हैं कि ट्रंप भी मोदी से डरता है। लेकिन आज वहीं ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। 

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट