LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar Crime : कैमूर में उत्कर्ष बैंक के अधिकारी से लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, वारदात के मास्टर माइंड तैसिफ खान को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : कैमूर में उत्कर्ष बैंक के अधिकारी के साथ लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले के मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : कैमूर में उत्कर्ष बैंक के अधिकारी से लूटकांड क
लूटकांड का खुलासा - फोटो : DEVBRAT

kaimur : जिले में 9 मई के दिनदहाड़े उत्कर्ष बैंक के क्रेडिट ऑफिसर से दो बाइक सवार अपराधियों ने 28 हजार रुपये, एटीएम कार्ड,पैन कार्ड,ड्राइवरी लाइसेंस सहित कई कागजात लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना दुर्गावती थाना के मंसूरपुर में हुई थी। घटना के बाद बैंक कर्मी ने दुर्गावती थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 

वैज्ञानिक अनुसंधान से पुलिस ने घटना के मास्टर माइंड तैसिफ खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो घटना का स्वीकार किया। साथ ही घटना में शामिल दो लोगो का भी नाम लिया। उसके पास से पांच हजार रुपया नगद एटीएम कार्ड,पैन कार्ड ,पल्सर बिना नम्बर प्लेट का बरामद किया गया। दो लोगो के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार में बताया कि घटना 9 मई को सुबह की है।

बताया की जब उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के क्रेडिट ऑफिसर  बैंक जा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनके 28 हजार रुपया,एटीएम कार्ड,पैन कार्ड,सहित कई कागजात ले भागे। बैंक कर्मी द्वारा दुर्गावती थाना में आवेदन दिया गया। जिसके बाद दुर्गावती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अनुसंधान किया गया तो घटना के मास्टरमाइंड  तौसीफ खान को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से पांच हजार रुपया कैश,एटीएम कार्ड,पैन कार्ड,बिना  नम्बर प्लेट का पल्सर बरामद किया गया। साथ ही दो लोगो का नाम बताया जो घटना में शामिल थे। दोनों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट