LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: 1500साल पुराना 'श्री बुढ़वा महादेव' मंदिर और 10 दिन में ढह गया चबूतरा, मंत्री के काम में निकली दरार

मंत्री और जिले के स्थानीय विधायक मोहम्मद जमा खान द्वारा मंदिर परिसर में लगभग दो लाख रुपये की लागत से एक चबूतरा बनवाया गया था। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि महज़ दस दिन के भीतर ही यह चबूतरा दरक गया और टूट गया।...

Bihar News: 1500साल पुराना 'श्री बुढ़वा महादेव' मंदिर और 10 द
मंत्री के काम में निकली दरार- फोटो : reporter

Bihar News: कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित सरैया गांव में मौजूद ‘श्री बुढ़वा महादेव’ मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि इतिहास का जीवित प्रतीक भी है। बताया जाता है कि यह प्राचीन शिव मंदिर करीब 1500 वर्ष पुराना है, जिसे अंग्रेज़ों के जमाने से पहले नहर की खुदाई के दौरान एक शिवलिंग के रूप में खोजा गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने उस शिवलिंग को स्थापित कर मंदिर का रूप दिया और तब से यहां पूजा-पाठ और सावन में विशेष धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं।

आज यह स्थान पूरे कैमूर जिले के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र बन चुका है, जहां सावन में भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है। इस मंदिर का निर्माण ग्रामीणों और जिलेवासियों द्वारा चंदा इकट्ठा कर कराया जा रहा है, जिसे वे अपनी मेहनत और श्रद्धा से एक दिव्य स्वरूप दे रहे हैं।

Diarch GO

लेकिन इस श्रद्धा के प्रतीक स्थल पर सरकारी निर्माण कार्य की लापरवाही ने आस्था को आघात पहुँचाया है। बिहार सरकार में मंत्री और जिले के स्थानीय विधायक मोहम्मद जमा खान द्वारा मंदिर परिसर में लगभग दो लाख रुपये की लागत से एक चबूतरा बनवाया गया था। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि महज़ दस दिन के भीतर ही यह चबूतरा दरक गया और टूट गया।

ग्रामीणों में इस कृत्य को लेकर भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासी राम किशोर कुशवाहा और बृज कुमार कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि ये 1500 साल पुराना स्थल है। शिवलिंग खुदाई से मिला था। ऐसे स्थान पर घटिया निर्माण कर श्रद्धालुओं की भावना से खिलवाड़ किया गया है। क्या भगवान के नाम पर भी घोटाले होंगे?

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य भ्रष्टाचार और निर्माण में अनियमितता का नतीजा है। जहां मंदिर के लिए लोग पाई-पाई जोड़कर चंदा दे रहे हैं, वहीं सरकारी फंड से बने चबूतरे की उम्र महज़ 10 दिन निकली।

अब सवाल उठता है कि क्या भगवान के दरबार में भी ठेकेदारी हावी हो गई है?  क्या आस्था का अपमान अब 'लागत' में नापा जाएगा?ग्रामीणों ने मंदिर में घटिया कार्य की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। क्योंकि ‘बुढ़वा महादेव’ की भूमि पर अनियमितता सिर्फ निर्माण में नहीं, बल्कि श्रद्धा को ठेस पहुंचाने के बराबर है।

रिपोर्ट- देवव्र तिवारी