LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: तीज पर मातम, पोखर में डूबीं तीन बहनें, दो की मौत , एक की हालत नाजुक

Bihar News:तीज पर्व पर एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। पोखरा में नहाने गईं एक ही परिवार की तीन बच्चियां अचानक गहराई में चली गईं।

Bihar News: तीज पर मातम, पोखर में डूबीं तीन बहनें, दो की मौत

N4N डेस्क: बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से तीज पर्व पर एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। रहारी गांव के पोखरा में नहाने गईं एक ही परिवार की तीन बच्चियां अचानक गहराई में चली गईं। डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि तीसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना मंगलवार की है। जानकारी के मुताबिक, पोखर में नहाते समय गजेंद्र यादव की पुत्रियां अंशिका कुमारी (13 वर्ष) और खुशबू कुमारी (11 वर्ष) अपने परिवार की ही तीसरी बहन के साथ अचानक गहराई में फंस गईं। ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत तीनों को बाहर निकाला और आनन-फानन में रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

Diarch GO

लेकिन डॉक्टरों ने अंशिका और खुशबू को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरी बहन की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का माहौल शोक में डूब गया है। जहां तीज की खुशियां होनी चाहिए थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट- देव तिवारी