LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

ADG कुंदन कृष्णन के बचाव में उतरे मंत्री संतोष सिंह, विपक्ष पर बोला हमला

Bihar News: मंत्री संतोष सिंह ने एडीजी का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को विपक्ष द्वारा तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

Santosh Singh
ADG कुंदन कृष्णन के बचाव में उतरे मंत्री - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने हाल ही में एडीजी कुंदन कृष्णन के एक बयान को लेकर उठे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मंत्री संतोष सिंह ने एडीजी का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को विपक्ष द्वारा तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

संतोष सिंह ने स्पष्ट किया कि एडीजी का कहने का तात्पर्य यह था कि अप्रैल, मई, जून और जुलाई का महीना किसानों के लिए खास होता है, खासकर धान की रोपाई के कारण। इस दौरान जमीन विवाद अक्सर सामने आते हैं, और किसान इन्हीं विवादों को लेकर आपस में उलझते रहते हैं। उनका यह मतलब बिल्कुल नहीं था कि किसान ही अपराधी हैं। मंत्री ने सवाल उठाया कि क्या देश के जाने-माने क्राइम कंट्रोल स्पेशलिस्ट आईपीएस अधिकारी को यह नहीं पता होगा? उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे ऐसे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।

बिहार में अपराध पर विपक्ष के हमलों पर दिया जवाब

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष के लगातार हमलों पर भी मंत्री संतोष सिंह ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पटना में या कहीं भी जो अपराध हो रहे हैं, वे संगठित अपराध (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम) नहीं हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले किसी जमाने में संगठित अपराध होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी हो रहा है, वह बिल्कुल गलत है, और इसका नतीजा 10 दिनों में देखने को मिल जाएगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार संवेदनशील है और मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी अपराधी इस तरह का काम करता है, तो उसे पकड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "जो बुलेट चलाता है, वह बुलेट खाएगा।"

लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके पर टिप्पणी

राजद सुप्रीमो लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके पर टिप्पणी करते हुए श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा, "जो मेवा खाएगा, जो गलत काम करेगा, उसको सजा तो होनी ही चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि यह लालू जी के लिए कोई नई बात नहीं है। मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से वे राजनीति में आए हैं, तब से लालू जी के घोटालों का "हनुमान चालीसा" पढ़ रहे हैं।

NSIT
Nsmch

चुनाव आयोग पर राहुल-तेजस्वी के हमले पर साधा निशाना

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा चुनाव आयोग पर किए गए हमलों पर भी संतोष सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी यादव को सलाह दी कि उन्हें चुनाव आयोग पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया है और उसी के तहत चुनाव आयोग चुनाव कराता है। मंत्री ने कहा कि तेजस्वी को संविधान, चुनाव आयोग और न्यायालय पर भी भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में ऐसा कौन व्यक्ति है जिसके पास भारतीय राष्ट्रीयता का प्रमाण नहीं है, जबकि 14 कागजात दिए गए हैं, और तेजस्वी के पास कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को इसे अच्छी तरह से पता करना चाहिए। अंत में, संतोष सिंह ने दावा किया कि तेजस्वी यादव जान रहे हैं कि उनकी कहानी खत्म होने वाली है, और इंडी गठबंधन का 2025 में सूपड़ा साफ होने वाला है, क्योंकि ये लोग मुद्दा विहीन हो गए हैं।

रिपोर्ट- देवकुमार तिवारी