LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News : कैमूर को सीएम नीतीश ने दिया 345.50 करोड़ की योजनाओं का तोहफा, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का होगा निर्माण

प्रगति यात्रा के क्रम में कैमूर पहुचे सीएम नीतीश ने मंगलवार को जिले के लिए कई बड़ी घोषनाएं की. इसमें कैमूर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराने की भी घोषणा की.

Pragati Yatra
Pragati Yatra- फोटो : news4nation

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रगति यात्रा के क्रम में कैमूर जिला के नवनिर्मित बाजार समिति, मोडनिया परिसर से 345.50 करोड़ रुपये की कुल 169 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इसमें 233.29 करोड़ रुपये की 79 योजनाओं का शिलान्यास और 112.20 करोड़ रुपये की 90 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

कैमूर जिले को मिले प्रमुख सौगातों में अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जायेगा। इससे अधौरा पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। सोन नदी-कोहिरा नदी लिंक परियोजना का विकास किया जायेगा। इससे बड़े क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मोहनियों में बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

सीएम नीतीश ने जिले के लिए अन्य प्रमुख योजनाओं का तोहफा देते हुए अधौरा पहाड़ स्थित पर्यटन स्थल सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। करकटगढ़, तेल्हारकुण्ड एवं वंशीखोड में पर्यटकीय सुविधा मिलेगी. कैमूर जिले में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा। अधौरा प्रखण्ड में अवस्थित गाँवों में सोन नदी से पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। कैमूर में स्पोर्टस कम्पलेक्स का निर्माण कराया जायेगा। जमानियों गंगा जल लिफ्ट योजना को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर क्रियान्वित किया जायेगा।

 8 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय निर्माण 

वहीं कैमूर जिलों के 8 प्रखंडों क्रमशः मोहनियाँ, अधौरा, चैनपुर, रामपुर, चांद, कुदरा, भगवानपुर एवं नोऔंव में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा। सीएम नीतीश ने जिले के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जैसा हमने पूर्व में बताया है कि "कैमूर में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल" का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए शीघ्र ही कार्रवाई की जायेगी। इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त कैमूर जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।

NSIT
Nsmch


मोहनिया और रामपुर प्रखंड को तोहफा 

वहीं मोहनिया में नरौरा से सेमटिया गाँव तक रोड एवं रामपुर प्रखंड के बगहींहेड से रामपुर पाली होते हुए नहर की सफाई का काम भी किया जाएगा. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, विधायक संगीता कुमारी, विधायक अशोक कुमार सिंह, विधायक भरत बिंद, विधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व सांसद महाबली प्रसाद सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगण  उपस्थित थे।