LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Mahakumbh 2025: कैमूर में महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन की मौत, चार घायल

कैमूर में हादसे में स्कार्पियो में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

Mahakumbh 2025
कैमूर में भीषण सड़क हादसा- फोटो : Reporter

Mahakumbh 2025: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास एनएच 19 पर एक खड़े कंटेनर ट्रक में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग महाकुंभ से स्नान कर अपने घर जा रहे थे। तभी रविवार की सुबह 5:30 बजे यह घटना हुई।

घटना की जानकारी आसपास के लोगों द्वारा कुदरा पुलिस और एनएचएआई को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने सभी घायलों को उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया, जहां से सभी को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कार्पियो की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

NSIT
Nsmch

इस भीषण हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी