LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Kaimur Teej bathing accident: कैमूर में तीज स्नान हादसा! पोखरे में डूबे तीन सगे भाई-बहन, दो की मौत

Kaimur Teej bathing accident: कैमूर जिले के रहारी गांव में तीज स्नान के दौरान पोखरे में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीसरी बच्ची को ग्रामीणों ने बचा लिया। गांव में मातम छा गया।

Kaimur Teej bathing accident
पोखरे में डूबने से बच्चों की मौत!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Kaimur Teej bathing accident: कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के रहारी गांव में मंगलवार (26 अगस्त 2025) की शाम तीज स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव के पोखरे में स्नान करते समय तीन सगे भाई-बहन गहरे पानी में डूब गए। इसमें 13 वर्षीय अंशिका कुमारी और 11 वर्षीय प्रियांशु कुमार की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन खुशी कुमारी को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया।

मृतक गजेन्द्र यादव के बच्चे

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों भाई-बहन गांव के निवासी गजेन्द्र यादव उर्फ उपेन्द्र यादव के पुत्र-पुत्री थे।मृतकों में बड़ी बेटी अंशिका कुमारी (13 वर्ष) और बेटा प्रियांशु कुमार (11 वर्ष) शामिल हैं।छोटी बेटी खुशी कुमारी की हालत गंभीर है और उसका इलाज रामगढ़ रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की शाम तीज व्रत के लिए महिलाएं गांव के स्कूल के पास स्थित पोखरे पर स्नान करने जुटी थीं।इसी दौरान प्रियांशु पोखरे में नहाने लगा और गहरे पानी में डूबने लगा।भाई को डूबते देख बड़ी बहन अंशिका और छोटी बहन खुशी भी उसे बचाने के लिए पोखरे में कूद पड़ीं।खुशी को ग्रामीणों ने बचा लिया।अंशिका और प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पर सांत्वना देने पहुंचे।

NSIT
Nsmch

गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे रहारी गांव को गमगीन कर दिया है।तीज जैसे पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोकाकुल है।