LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Accident In Kaimur: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रक से टकराई, 3 लोगों की मौके पर मौत, 2 घायल

कैमूर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है जहां कुंभ मेला से वापस औरंगाबाद जिला जा रहे तीर्थ यात्रियों की टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे घटनास्थल पर ही एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई ।

Accident In Kaimur
3 श्रद्धालुओं की मौत से हड़कंप- फोटो : Reporter

Accident In Kaimur: कैमूर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कुंभ मेला से वापस औरंगाबाद जिला जा रहे तीर्थयात्रियों की एक टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें एक माँ और बेटी हैं।

आसपास के लोगों ने मोहनिया पुलिस और एनएचएआई को घटना की सूचना दी। दोनों घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है।

मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि टेंपो ने मुठानी के पास खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। सभी लोग औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं और कुंभ मेला से वापस अपने घर जा रहे थे।यह दुर्घटना आज सुबह हुई है।

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी