LATEST NEWS

  • सहरसा में IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: PM मोदी, अमित शाह और EC का फूंका पुतला
  • सहरसा में IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: PM मोदी, अमित शाह और EC का

  • Choti Patnadevi
  • 51 किलो चांदी के रजत सिंहासन पर विराजेंगी छोटी पटनदेवी, नवरात्रि में होगा विशेष चंडी महायज्ञ

  • Patna Gaurichak Firing News
  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

  • बेगूसराय में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का हल्लाबोल: मोदी, शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
  • बेगूसराय में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का हल्लाबोल: मोदी, शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का

  • Chhoti Patandevi Silver Throne
  • Chhoti Patandevi Patna: 51 किलो चांदी से बना रजत सिंहासन, नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

Bihar Crime: कैमूर में जमकर चले लाठी डंडे, तलवारबजी से दहशत में इलाके के लोग, तीन गिरफ्तार

कैमूर में दो पक्ष आमने सामने आए और देखते ही देखते लाठी डंडों की बारिश शुरू हो गई। हालात तब और संगीन हो गए जब कुछ युवक तलवार और हथियार लहराते हुए वीडियो में कैद हो गए।

Bihar Crime: कैमूर में जमकर चले लाठी डंडे,  तलवारबजी से दहशत
आपसी विवाद में चले लाठी डंडे - फोटो : DEVBRAT

Kaimur: मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़की पकड़िहार गांव में मंगलवार को बकरी चराने को लेकर उठा मामूली सा विवाद अचानक ऐसा भड़का कि गांव रणभूमि में तब्दील हो गया। दो पक्ष आमने सामने आए और देखते ही देखते लाठी डंडों की बारिश शुरू हो गई। हालात तब और संगीन हो गए जब कुछ युवक तलवार और हथियार लहराते हुए वीडियो में कैद हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

वायरल वीडियो की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपित रामप्रताप चौधरी, विनय चौधरी और बृजेश चौधरी  को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Diarch GO

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मोहनिया प्रदीप कुमार ने बताया कि बकरी चराने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी–डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी सत्यता जांची और 14 लोगों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

एसडीपीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो में हथियार और तलवार लहराने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में भी पुलिस द्वारा अलग से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।गांव में अभी भी घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देव तिवारी