LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar Crime: कैमूर में हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, जिंदा कारतूस का जखीरा पुलिस ने किया बरामद, यूपी-नालंदा कनेक्शन आया सामने

Bihar Crime:कैमूर जिले की पुलिस ने मोहनिया चेकपोस्ट पर भारी मात्रा में जिंदा कारतूस की तस्करी का पर्दाफाश किया है।

Bihar Crime: कैमूर में हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, जिंदा क

Kaimur: जिले की पुलिस ने मोहनिया चेकपोस्ट पर भारी मात्रा में जिंदा कारतूस की तस्करी का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3730 जिंदा कारतूस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह खेप नालंदा में सप्लाई की जानी थी। सूत्रों के अनुसार, बीती रात ATS द्वारा दी गई खुफिया जानकारी पर कैमूर पुलिस ने मोहनिया चेकपोस्ट पर चौकसी बढ़ा दी थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक सफेद ब्रेजा कार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस हक्की-बक्की रह गई।

कार के अंदर से 60 प्लास्टिक पैकेट में 2950 पीस 8 mm के पीतल के जिंदा कारतूस और 04 प्लास्टिक पैकेट में 315 बोर के 750 कारतूस बरामद किए गए। यह साफ तौर पर बड़े पैमाने पर हो रही अवैध हथियार तस्करी की ओर इशारा करता है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान शत्रुघ्न शर्मा (उम्र 38 वर्ष), निवासी औरैया, उत्तर प्रदेश और कुमार अभिजीत (उम्र 25 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार के रूप में हुई है। उनके पास से पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी हुई है, और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-से गिरोह सक्रिय हैं और किन उद्देश्यों से बिहार में इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस की सप्लाई की जा रही थी।

रिपोर्ट- देव तिवारी