LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ जाने वाले यात्री कैमूर के NH19 पर फंसे, 15KM तक वाहनों की लगी कतार, जाम ले रहा सब्र का इम्तिहान

mahakumbh 2025: महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के कारण बिहार में सड़कों पर यातायात का अत्यधिक दबाव उत्पन्न हो गया है। ..

Maha Kumbh 2025
महाकुम्भ जाने वाले यात्री कैमूर के NH19 पर फंसे- फोटो : Reporter

Maha Kumbh 2025: 12 फरवरी को शाही स्नान संपन्न होने के बाद भी दिल्ली-कोलकाता हाईवे (NH19) पर कैमूर जिले में जाम की समस्या कम नहीं हुई है। महाकुंभ में जाने और वहां से लौटने वाले कई यात्री जाम में फंसे हुए हैं। कई यात्री देर रात से तो कई अहले सुबह से जाम में फंसे हैं। कुछ ट्रक चालक तो पिछले दो दिनों से जाम से जूझ रहे हैं।

महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के कारण बिहार में सड़कों पर यातायात का अत्यधिक दबाव उत्पन्न हो गया है। इसके परिणामस्वरूप NH-19 पर गंभीर जाम की स्थिति बन गई है, जो कैमूर जिले से प्रारंभ हो रही है।

दिल्ली से कोलकाता जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बिहार से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर शनिवार की शाम पुनः रोक लगाने के कारण कैमूर जिले में लगभग 50 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस जाम में एंबुलेंस, श्रद्धालुओं के वाहन और अन्य आपातकालीन वाहन फंसे हुए थे, और वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को पहले बनारस में भारी वाहनों को रोका गया, जिसके परिणामस्वरूप चंदौली पुलिस ने भी बिहार से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे सभी भारी वाहनों को रोकने का निर्णय लिया। इसके परिणामस्वरूप, यूपी-बिहार सीमा पर एक बार फिर से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई और रात होते-होते कैमूर जिले में 50 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पूरी रात राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों लेन में वाहन रेंगते हुए देखे गए।

जाम में फंसे लोग काफी परेशान नजर आए। इस संदर्भ में मोहनिया के डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम को वाराणसी में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी, केवल वाराणसी के नंबर वाले वाहनों को ही अनुमति दी गई थी। इस स्थिति को देखते हुए चंदौली में भी बिहार से आने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई, जिसके परिणामस्वरूप एनएच पर गंभीर जाम लग गया। रविवार की सुबह जब चंदौली में वाहनों का प्रवेश फिर से शुरू किया गया, तब एनएच पर यातायात बहाल किया गया। पुलिस जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्पर है। जाम छुड़ाने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस और डायल 112 की टीम जाम छुड़ाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी तरफ पुलिस जाम छुड़ाने में लगी है।

NSIT
Nsmch