LATEST NEWS

Bihar Politics : चुनाव से पहले मोहनिया में गरमाया सियासी पारा, जिला पार्षद और भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी की विधायक के खिलाफ मोर्चा, कहा-अब मैं लडूंगी इलेक्शन

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोहनिया में सियासी पारा गरम हो गया है. विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला पार्षद गीता पासी ने खुद दावा ठोक दिया है....पढ़िए आगे

Bihar Politics : चुनाव से पहले मोहनिया में गरमाया सियासी पार
बीजेपी में रार - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : कैमूर में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे क्षेत्र में सियासी पारा गर्म हो रहा है। इसी कड़ी में मोहनिया की आरक्षित सीट पर बीजेपी में बगावत तेज हो गई है। मोहनिया विधायक संगीता कुमारी पर बड़ा आरोप लगाते हुए भाजपा की ही नेता मोहनिया जिला पार्षद गीता पासी ने कहा कि मोहनिया विधानसभा के सीट से भाजपा का दावेदारी मैं खुद करूंगी। 

वर्तमान विधायक को जनता ने दरकिनार कर दिया है। साथ कई आरोप लगाई। जिला पार्षद मोहनिया के दादर गाँव स्थित खेल मैदान का चाहरदिवारी  निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंची थी। इस दौरान जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने आज मिडिया को सम्बोधित करते हुए मोहनिआ विधानसभा की वर्तमान विधायक संगीता कुमारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक एसी वाली विधायक है जिनका जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होने चुनाव राजद से जीता और पैसा ले कर बीजेपी मे शामिल हो गई। 

 कहा की विधायक पर जनता का विश्वास नहीं रहा। इसलिए इस बार मैं बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडूंगी। वर्तमान विधायक ने जनता को ठगा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार बनाती है तो जीतने के बाद भी वह किसी दूसरे पार्टी में भाग जाएंगी। उनका क्या भरोसा है। गीता पासी ने बीजेपी से मोहनिया विधानसभा का टिकट की दावेदारी करते हुए कहा कि मैं टिकट बीजेपी से लेकर आऊंगी और जीतूंगी भी।

गीता पासी ने दावा करते हुए कहा की जनता वर्तमान विधायक को वोट देने नहीं जा रही है। अब देखना होगा कि भाजपा मोहनिया आरक्षित सीट से किसे उम्मीदवार बनाती है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट