LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Kaimur News : कैमूर में अब एक कॉल पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस, जिला पुलिस कंट्रोल रूम की हुई शुरुआत, एसपी ने किया उद्घाटन

Kaimur News : कैमूर जिले के लोगों को अब एक कॉल पर पुलिस की सहायता मिलेगी. आज जिला पुलिस कंट्रोम रूम की शुरुआत हो गयी. जिसका उद्घाटन एसपी ने किया......पढ़िए आगे

Kaimur News : कैमूर में अब एक कॉल पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस, ज
जिला पुलिस कंट्रोम रूम की शुरुआत - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिला मुख्यालय भभुआ में जिला पुलिस कंट्रोम रूम की शुरुआत हो गयी। अब जनता को कोई परेशानी नहीं होगी। कोई परेशानी होगी तो आपके एक कॉल से तत्काल पुलिस पहुँच जायेगी। पटना पुलिस मुख्यालय के आदेश पर आज कैमूर एसपी ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम का शुरुआत किया। अपराध,सड़क दुर्घटना,अगलगी सहित किसी प्रकार के सूचना कंट्रोल रूम के लैंडलाइन और मोबाईल नम्बर पर दे सकते है। जिला पुलिस कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नम्बर 06189-224312 और मोबाईल नम्बर 6299858644 पर 24 घण्टे सम्पर्क कर सूचना दे सकते है 

वही कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि आज भभुआ में बिहार डीजीपी के आदेश पर  जिला पुलिस कंट्रोल रूम का शुरुआत किया गया जो 24 घण्टे और सप्ताह के सभी दिन कार्य करेगा। कंट्रोल रूम में 24 घण्टे पुलिस बल की तैनाती रहेगी। एक सूचना पर तत्काल पुलिस पहुँच कर कार्रवाई करेगी। जनता को किसी प्रकार के समस्या होने पर तत्काल कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर सूचना दे सकते है। घटना अपराध से जुड़ी हो या किसी प्रकार के हर मदद करने को कैमूर पुलिस ततपर है। जैसे पहले आप एसपी के गोपनीय में कोई सूचना देते थे। अब आप कंट्रोल रूम में देंगे। कोई बड़ी या छोटी घटना का सूचना कण्ट्रोल रूम को दे सकते है।  पुलिस तत्काल पहुँचेगी। अगर ज्यादा पुलिस बल की जरूरत पड़ी तो पुलिस लाईन से बल को भेजा जायेगा। 

किसी क्रिमिनल मामला हो या आगजनी या सड़क दुर्घटना हो तो तत्काल कण्ट्रोल रूम को कॉल करे या कण्ट्रोल रूम के व्हाट्सएप मोबाईल नम्बर पर सूचना दे सकते है। जिले में कही की भी सूचना दे सकते है तत्काल मदद मिलेगी।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट