LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Kaimur Road Accident:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी तीन जिंदगियों का काल, एक युवक जिंदगी की लड़ रहा जंग, गांव में पसरा मातम

Kaimur Road Accident: कैमूर जिले में भभुआ-मोहनिया पथ पर परसिया गांव के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

Kaimur Road Accident
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी तीन जिंदगियों का काल- फोटो : Reporter

Kaimur Road Accident: कैमूर जिले में भभुआ-मोहनिया पथ पर परसिया गांव के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार, बाइक पर सवार चार युवक भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोहनिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने परसिया गांव के पास बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आदर्श पटेल ,आदित्य तिवारी ,भोलू यादव की दर्दनाक मौत हो गई है।विकास गोंड को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीण कमलेश सिंह और देवकृष्ण तिवारी ने बताया कि सभी मृतक गरीब परिवारों से हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए ताकि इस दुखद घटना के बाद उनका जीवन कुछ हद तक संवर सके।

NSIT
Nsmch

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- देवव्रत  तिवारी