LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Kaimur Accident: दूल्हा-दुल्हन की कार और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Kaimur Accident:एक शादी समारोह से लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार और एक सीएनजी ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सीएनजी ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kaimur Accident
दूल्हा-दुल्हन की कार और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर- फोटो : Reporter

Kaimur Accident: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवार गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सोमवार की शाम एक शादी समारोह से लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार और एक सीएनजी ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सीएनजी ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मृतक की पहचान कैमूर जिले के कुछीला थाना क्षेत्र के मुखराव गांव निवासी 45 वर्षीय मनबोध सिंह के रूप में हुई है। वह नगीना सिंह के पुत्र थे।

स्थानीय ग्रामीण अश्विनी चौबे ने बताया कि मनबोध सिंह किसी कार्यवश कचहरी (भभुआ कोर्ट) आए हुए थे। कार्य निपटाकर वह सीएनजी ऑटो से मोहनिया लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही दूल्हा-दुल्हन की कार ने सीएनजी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनबोध सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

NSIT
Nsmch

घटना के बाद मृतक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। परिजन और गांव के अन्य लोग भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों ने सरकार से मांग की है कि मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस दुःखद क्षति की भरपाई में कुछ सहारा मिल सके।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी