LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Kaimur Fire: एचपी गैस से भरे टैंकर में लगी आग,दोनों तरफ से रोका गया यातायात ,मची अफरातफरी, गाड़ी छोड़ भागा चालक

Kaimur Fire: बीच सड़क पर अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। इथेनॉल से भरे टैंकर में भयंकर आग लग गई।

Kaimur Fire
एचपी गैस से भरे टैंकर में लगी आग- फोटो : Reporter

Kaimur Fire:कैमूर में गैस टैंकर में लगी आग, एनएच 19 पर यातायात बाधित: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में कर्मा गांव के पास एनएच 19 पर मोहनिया से कुदरा की ओर आ रहे एचपी गैस टैंकर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दोनों तरफ का यातायात घटनास्थल से 400 मीटर पहले ही रोक दिया गया। ग्रामीणों ने कुदरा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों तरफ का यातायात रोक दिया और थाने में मौजूद दमकल की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। फिलहाल, किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। टैंकर के आगे के केबिन का हिस्सा और पहिए पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग लगने से एनएच 19 पर करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

कुदरा थाने के एसआई गजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एचपी गैस टैंकर मोहनिया से कुदरा की ओर आ रहा था। अचानक कर्मा गांव के पास एनएच 19 पर इसमें आग की तेज लपटें निकलने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने दोनों तरफ का यातायात रोककर आग बुझाई। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही। आग बुझने के बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया। किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। ट्रक का आगे का हिस्सा और पहिए जल गए हैं।

रिपोर्ट- देवव्रत तिवारी