LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar Teacher News: बिहार के इतने हेडमास्टरों की जाएगी नौकरी ! शिक्षा विभाग इस कारण उठाएगा कदम

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के 31 हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है। यदि तय समय पर हेडमास्टरों ने उचित जवाब नहीं दिया तो फिर उनपर कार्रवाई की जाएगी।

Education department
Education department - फोटो : social media

Bihar Teacher News:  बिहार के शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए विभाग और अधिकारियों के द्वारा कई अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने 31 हेडमास्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग ने इन 31 हेडमास्टरों से स्पीष्टीकरण मांगा है। अगर ये तय समय पर जवाब नहीं देते हैं तो उनपर सख्त कार्रवाई होगी। मामला कैमूर का है। बताया जा रहा है कि ये सभी हेडमास्टर बैठक में शामिल नहीं हुए थे। जिसके बाद इन पर कार्रवाई की गई है। 

जानकारी अनुसार चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की डेटा इंट्री को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने की और इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी उच्च एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, इस बैठक में 31 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित रहे, जिनसे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुपस्थिति पर उचित जवाब नहीं मिलने की स्थिति में संबंधित प्रधानाध्यापकों के खिलाफ वरीय पदाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। बैठक के दौरान यू-डायस पोर्टल पर सत्र 2023-24 और 2024-25 के लिए दर्ज किए गए छात्र-छात्राओं के आंकड़ों में भारी अंतर पाए जाने पर चिंता जताई गई। इस असंगतता को दूर करने के लिए उपस्थित प्रधानाध्यापकों को पोर्टल पर अद्यतन डेटा अपलोड करने और आउटबॉक्स में गए छात्रों को पुनः इंपोर्ट करने का निर्देश दिया गया।

ताकि नामांकन और पोर्टल पर दर्ज विवरणों का मिलान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, जिन छात्र-छात्राओं की डेटा इंट्री तकनीकी या अन्य कारणों से नहीं हो पाई। उनकी सूची कारण सहित प्रस्तुत करने को कहा गया है। शिक्षा पदाधिकारी ने बैठक को "अत्यंत महत्वपूर्ण" करार देते हुए सभी स्कूलों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी है।

NSIT
Nsmch