LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar Road Accident : कैमूर में प्रयागराज जा रही बस और पिकअप के बीच हुई टक्कर, महिला श्रद्धालु की हुई मौत, एक दर्जन लोग हुए जख्मी

Bihar Road Accident : कैमूर में दरभंगा से प्रयागराज जा रही बस और पिक अप के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में एक महिला की मौत हो गयी. जबकि 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : कैमूर में प्रयागराज जा रही बस और पिकअप
महिला श्रद्धालु की मौत - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 30 रोड स्थित लहुरबारी के समीप पिक अप और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप पर सवार 13 तीर्थ यात्री घायल हो गए और एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए सभी घायलों को उपचार कराने के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सभी लोग दरभंगा से प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे।

मोहनिया थाना के सब इंस्पेक्टर संजय राऊत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की दरभंगा से मैजिक में सवार होकर सभी तीर्थ यात्री प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। जैसे ही मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 30 रोड स्थित लहुरबारी के समीप पहुंचे अचानक आगे जा रही बस के अचानक ब्रेक लेने से मैजिक ने टक्कर मार दिया। इसके बाद मैजिक सवार 13 तीर्थ यात्री घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार शुरू हो सका। वही इलाज के दौरान एक महिला तीर्थयात्री सुनैना देवी पति शत्रुघ्न महतो की मौत हो गई। मृतिका दरभंगा जिला की रहने वाली बताई जा रही है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट