LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Pragati Yatra: सीएम नीतीश कैमूर को देंगे स्टेडियम, कॉलेज और अस्पताल की सौगात, 169 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Pragati Yatra: सीएम नीतीश आज प्रगति यात्रा के तहत कैमूर जाएंगे। जहां सीएम नीतीश करोड़ों की सौगात देंगे। सीएम 169 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

CM Nitish
CM Nitish visit kaimoor - फोटो : social media

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। दिल्ली से वापस आने के बाद सीएम नीतीश एक बार फिर प्रगति यात्रा पर निकलने वाले हैं। सीएम इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। जिसके तहत वो सभी जिलों को सौगात दे रहे हैं। सीएम नीतीश आज यानी मंगलवार को प्रगति यात्रा के तहत कैमूर आएंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की 169 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 348 करोड़ रुपए है।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री की यात्रा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम घोषित किया गया है। सीएम नीतीश सबसे पहले सुबह 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से मोहनियां प्रखंड के भरखर गांव पहुंचेंगे, जहां वे योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद लगभग 11 बजे वे मोहनियां बाजार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर पुनः भरखर लौटेंगे। भरखर से वे हेलिकॉप्टर द्वारा 12 बजे अधौरा जाएंगे, जहां वे डिग्री कॉलेज का शिलान्यास और अस्पताल एवं स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर 12:45 बजे कोहिरा डैम पर लैंड करेगा, जहां वे कोहिरा नदी का अवलोकन करेंगे। वहां से वे 1:30 बजे भभुआ जिला अतिथि गृह के पास स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। लंच के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और फिर 3:10 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

नक्सल प्रभावित अधौरा को विकास की सौगात

सीएम अपनी यात्रा के दौरान नक्सल प्रभावित अधौरा प्रखंड के वनवासियों को डिग्री कॉलेज, स्टेडियम और अस्पताल की सौगात देंगे। डिग्री कॉलेज बनने से इस क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। अस्पताल की सुविधा से गंभीर मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर हो सकेगा। स्टेडियम में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए अभ्यास कर सकेंगे और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।

मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की जाने वाली प्रमुख योजनाएं

मुख्यमंत्री कैमूर आगमन पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिसमें अधौरा में नवनिर्मित पीएचसी भवन जिसका निर्माण 7.69 करोड़ रुपये की लागत से हुई है। खेल मैदान जिसका निर्माण 1.59 करोड़ रुपये की लागत से हुई। जीविका भवन, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई, गोवर्धन योजना, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन सह वर्क शेड, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, और खेल मैदानों का उद्घाटन। सहकारिता विभाग द्वारा निर्मित गोदाम और जल संसाधन विभाग के विभिन्न कार्यों का उद्घाटन शामिल है। 

NSIT
Nsmch

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। जिसमें बिहार पुलिस भवन और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का गोदाम। कैमूर जिले के विभिन्न विद्यालयों में 456 यूनिट शौचालय। नुआंव, दुर्गावती, रामगढ़, कुदरा, मोहनियां, भभुआ, चैनपुर, चांद, भगवानपुर और अधौरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। समेकित गली-नाली, प्याऊं, तालाब योजना, सामुदायिक भवन आदि शामिल है। 

प्रशासन की तैयारी और सुरक्षा इंतजाम

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होना है, उनके संबंधित शिलापट जिला प्रशासन द्वारा तैयार कर निर्धारित स्थलों पर रखे गए हैं।सीएम की इस प्रगति यात्रा से कैमूर जिले के विकास को गति मिलने की उम्मीद है और विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।