LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : अयोध्या में रामलल्ला के भोग पर गहराए संकट के बादल, कैमूर में 100 के बजाय 25 हेक्टेयर में हुई गोबिंद भोग धान की खेती, किसान बोले-समय पर नहीं मिलता यूरिया

Bihar News : अयोध्या में रामलल्ला के भोग पर गहराए संकट के बा

KAIMUR : देश के प्रसिद्ध चावल गोबिंद भोग चावल जो कैमूर जिले के मोकरी गाँव में उपजता है। इसी गोबिंद भोग चावल से अयोध्या में श्रीराम चंद्र को भोग लगता है। लेकिन वहाँ के किसान यूरिया खाद की किल्लत झेल रहे है। उनके लागत के अनुसार क़ीमत नहीं मिलने से गोबिंद भोग चावल के खेती करने से अब कतराने लगे है। इलाके में जहाँ 100 हेक्टेयर में गोबिंद भोग चावल की खेती होती थी। वहीँ कई परेशानियों के कारण आज मात्र 25 हेक्टेयर में खेती होती है। 

सरकार की अनदेखी

किसानों का कहना है की मखाना की खेती पर बिहार सरकार जितना ध्यान देती है। उतना गोबिंद भोग की खेती पर देती तो किसान खुशहाल रहते। चावल उत्पादन के बाद लागत के अनुसार गोबिंद भोग चावल का कीमत नहीं मिलता। उसी चावल को बिचौलिया बाजार में दोगुने दाम पर बेचते है।

Diarch GO

अयोध्या में राम लल्ला को लगता है भोग

अयोध्या में कुणाल किशोर ने बिहार के मोकरी के गोबिंद भोग चावल से अयोध्या में रामलला को भोग लगाने का परम्परा शुरू किया था। जिसके लिए कई वर्षों से हर साल कैमूर जिले से गोबिंद भोग चावल अयोध्या जाता है। गोबिंद भोग चावल का खासियत है कि जब चावल पकता है तो आसपास सुगंधित हो जाता है। चावल के खुशबू  और हल्का होने के कारण पूरे देश मे मशहूर है। माता मुंडेश्वरी मंदिर के पावरा पहाड़ी से जब बारिश के पानी जड़ी बूटी युक्त खेतो में पानी जाता है उसी क्षेत्रों में गोबिंद भोग चावल का उपजता है जिससे सुगंधित होता है।

किसान छोड़ रहे गोबिंद भोग चावल के खेती

किसानों का कहना है कि गोबिंद भोग चावल जिस क्षेत्र में उपजता है वहाँ मात्र एक फसल होता है और उत्पादन भी कम होता है। जितना लागत लगता है उतना कीमत नहीं मिलता। जब चावल तैयार होता है तो उस समय कीमत 40 रुपया मिलता है। उसी चावल को बिचौलिया स्टोर कर 150 तक कीमत पर बेचते है। सरकार की सहकारिता विभाग भी इस चावल को नहीं खरीदता है। जब खेतो में उर्वरक की जरूरत पड़ती है तो उचित कीमत पर नहीं मिलता। जिससे काफी परेशानी होती है। बिहार सरकार से मदद मिलता तो किसान गोबिंद भोग चावल उपजाने से कतराते नहीं। जिस खेत मे गोबिंग भोग चावल उपजता था। आज वहाँ चावल के दूसरा किस्म किसान मजबूरी में लगाते है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट