LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar Politics : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही जिलाध्यक्ष का किया पुतला दहन, पद से की हटाने की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Politics : भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा अपने ही जिलाध्यक्ष के खिलाफ फूट पड़ा. उन्होंने जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया. पढ़िए आगे

Bihar Politics : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही जिलाध्यक्ष का

KAIMUR : बार बालाओं के ठुमके लगाने पर कैमूर भाजपा दो खेमा में बंट गया। दरअसल भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का अश्लील डांस का आनन्द लेते और हरकत करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसके बाद आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी किया।

बता दे कि शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष बार बालाओं के अश्लील डांस और गाने पर पैसे देते और अश्लील हरकत करते नजर आये। जिसको लेकर पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है । आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध में सड़क पर प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। 

कार्यकर्ताओं का कहना था कि कैमूर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय कॉंग्रेस पार्टी से भाजपा में आये है। इसलिए उनकी मानसिकता कॉंग्रेस वाली है। इसलिए ऐसी हरकत कर रहे है। नर्तकी के साथ अश्लील हरकरत करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिससे हम कार्यकर्ता जब गांव में भाजपा के जनसपंर्क कर रहे है तो गाँव की महिलाएं बाते पूछ रही है।

कार्यकर्ताओं ने कहा की हमलोगों को शर्मिदगी महसूस हो रहा है। इसलिए हमलोग चाहते है कि भाजपा के शीर्ष अधिकारी इनको तत्काल जिला अध्यक्ष पद से हटा दे।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट