LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: मोहनिया की विधायक पर बवाल, समस्याएँ उठाने पर MLA ने दी धमकी, जातीय टकराव और SC-ST केस करने की चेतावनी का आरोप

Bihar News:बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच मोहनिया से बीजेपी की विधायक संगीता कुमारी पर गंभीर आरोप लगने लगे हैं।

मोहनिया की विधायक
समस्याएँ उठाने पर MLA ने दी SC STकेस में फंसाने की धमकी- फोटो : reporter

Bihar News:बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच मोहनिया से बीजेपी की विधायक संगीता कुमारी पर गंभीर आरोप लगने लगे हैं। आरजेडी जिलाध्यक्ष अकलू राम और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि जनता की समस्याएँ सामने लाने पर विधायक न सिर्फ भड़क गईं, बल्कि एक कार्यकर्ता को एससी-एसटी एक्ट में केस करने की धमकी दी। यही नहीं, अपनी जाति के लोगों को इकट्ठा कर यादव समुदाय पर हमला करने की भी चेतावनी दी गई।

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक स्थानीय वृद्ध गिरजा शंकर ने मोहनिया विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करते हुए कहा कि विधायक ने क्षेत्र में कोई ठोस काम नहीं किया। यह बयान 29 जुलाई को एक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित हुआ और बाद में 15 अगस्त को आरजेडी कार्यकर्ता हलचल यादव ने इसे अपने फेसबुक पर शेयर कर दिया।

Diarch GO

सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही विधायक का पारा चढ़ गया। आरोप है कि संगीता कुमारी ने हलचल यादव को फोन कर धमकी दी “हम अपने समाज के जिले भर के लोगों को बुलाएँगे, यादवों को सबक सिखाएँगे और तुम पर एससी-एसटी का केस भी करेंगे।”

आरजेडी जिलाध्यक्ष अकलू राम ने प्रेसवार्ता कर विधायक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाना लोकतंत्र का मूल अधिकार है, लेकिन मोहनिया की विधायक जनता की आवाज़ दबाने पर आमादा हैं। उनका आरोप था कि विकास कार्यों की कमी से परेशान विधायक अब जनता के सवालों से घबराकर धमकी और जातीय ध्रुवीकरण का सहारा ले रही हैं।

NSIT
Nsmch

मोहनिया विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। यहाँ से 2020 के चुनाव में संगीता कुमारी ने आरजेडी के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। अब चुनाव नज़दीक आते ही क्षेत्र की समस्याएँ सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगारएक बार फिर मुद्दा बन रही हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधायक को चुनाव हारने का डर सता रहा है, इसलिए वे जनता के सवालों से बचने के लिए धमकी की राजनीति पर उतर आई हैं। वहीं, आरजेडी इसे भाजपा पर हमला करने का बड़ा हथियार मान रही है।

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी