LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar Politics : भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस सांसद मनोज राम पर लगाया आरोप, कहा उनको जनता की सेवा नहीं, मेवा से मतलब

Bihar Politics : भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस सांसद मनोज राम पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा की सांसद धर्मांतरण करा रहे हैं. वहीँ मैथ की भूमि पर भी कब्ज़ा करना चाहते हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस सांसद
धर्मांतरण करा रहे सांसद - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : मोहनिया दुर्गा पड़ाव में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने किया। ऋतुराज सिन्हा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य और केंद्र सरकार के कार्यों को गिनाते हुए विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि यहां के सांसद धर्मांतरण कराने के साथ साथ मठ के भूमि को हड़पने में लगे हुए हैं। 

कहा की उनको जनता के सेवा से कोई मतलब नहीं है। बल्कि उनको मेवा से मतलब है। हमारी सरकार क्या कर रही है सबको पता है। वहीं पत्रकारों के सवालों पर कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीकठाक है। जल्द ही सीट का बंटवारा हो जाएगा। कांग्रेस और राजद पर हमला करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री के मां को इनके द्वारा मंच से गालियां दी जा रही है। इन दोनों को पता है कि जनता इनकी सुनने वाली नहीं है।

वहीं सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीविका दीदियो के रोजगार के लिए सरकार राशि देने का फैसला किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार ने सिर्फ कैमूर को 100 करोड़ रूपए दिया है। हमारी सरकार चारा घोटाला नहीं बल्कि विकास कर रही है। जाति पाती से ऊपर उठकर कार्य कर रही है। 

कैमूर से देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट